कानपुर में BJP की तिरंगा यात्रा: आर्यनगर और गोविंदनगर विधानसभा में विधायक और MLC शामिल हुए, अनिल दीक्षित बोले- तिरंगा देश की आन, बान और शान - Kanpur News
कानपुर में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार दोपहर से शाम तक कानपुर की गोविंद नगर और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। दोनों यात्राओं में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युव
.
लाजपत नगर मंडल में 2 किमी निकली यात्रा गोविंद नगर विधानसभा के लाजपत नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शास्त्री नगर स्थित अटल चौक से शुरू हुई यात्रा काली मठिया मंदिर होते हुए मरियमपुर चौराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पहुंची। करीब 2 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
मुख्य वक्ता विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि तिरंगा देश के वीर सपूतों के बलिदान, मातृभूमि के सम्मान और आजादी के अमर संदेश का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है और प्रत्येक घर पर तिरंगा देश की एकजुटता का संदेश देता है।

बीजेपी की तिरंगा यात्रा।
यात्रा में बच्चों और युवाओं ने विशेष उत्साह दिखाया। आद्रीका दुबे भारत माता और सानविका दुबे सीमा पर तैनात सैनिक की वेशभूषा में शामिल हुईं। दोनों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। मंडल अध्यक्ष अजय राय ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाने की अपील की।
जनरलगंज में नयागंज से तपेश्वरी देवी मंदिर तक यात्रा आर्यनगर विधानसभा के जनरलगंज मंडल में मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। नयागंज चौराहे से शुरू हुई यात्रा काहू कोठी, कमला टावर और सुर्खी मोहन होते हुए भारत माता की प्रतिमा, तपेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
यात्रा में एमएलसी सलिल विश्नोई, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वाहन पर बज रहे देशभक्ति गीतों और हाथों में लहराते तिरंगों के बीच कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे मार्ग में लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
दोनों यात्राओं में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। लाजपत नगर मंडल की यात्रा में जन्मेजय सिंह, दीपक सिंह, लालू गंगवानी, विजय मिश्रा, रंजीता पाठक, प्रेम सिंह, सरोज सिंह, पूनम कपूर, दीपक राजपूत, अरुण दुबे, प्रदीप भाटिया, संतोष सिंह, राधा पांडेय, सत्य नारायण गुप्ता, विनय पाल, सतीश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, शोभा शुक्ला, प्रीती गौतम, राकेश सिद्धार्थ, सरिता साहनी, अनुराग प्रभाकर, आयुष द्विवेदी, राहुल रस्तोगी, मनीष शुक्ला, मोहन विश्वकर्मा, बसंत शर्मा, अजय गुप्ता, विक्रम वर्मा और दिलीप गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जनरलगंज मंडल की यात्रा में पार्षद अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, विकास जायसवाल, सुभाष गौड़, दीपा शर्मा, मोनेन्द्र राजपूत, विनोद गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, मनोज प्रधान, आशीष तिवारी, संतोष राठौर, अनीता सोनी, उर्मिला अवस्थी, प्रखर तिवारी, प्रभाकर अवस्थी, नमो गुप्ता, अनमोल सिंह, अर्चित गौड़, देवांश गुप्ता, कोमल जायसवाल और शरद सिंह समेत मंडल के पदाधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।