Bombay High Court Recruitment: बॉम्बे हाईकोर्ट में निकली भर्ती, चौथी पास भी कर सकते हैं आवेदन

बॉम्बे हाईकोर्टImage Credit source: Bombay High Court Official Website
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में कुक यानी रसोइया के पदों पर भर्ती का मौका है. हाईकोर्ट ने कुल 18 खाली पदों को भरने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम चौथी कक्षा पास होना जरूरी है. यानी 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा. आवेदन की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है.
कौन कर सकता है आवेदन?
कुक पद के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी और वे 43 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं.
कैंडिडेट को मराठी और हिंदी भाषा का पढ़ने, लिखने और बोलने की नॉलेज होनी चाहिए. इसके अलावा उसे शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का भोजन बनाने की जानकारी और एक्सपीरियंस होना जरूरी है. 3-स्टार या 5-स्टार होटल में काम करने वाले या कैटरिंग का डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल S-3 के अनुसार 16,600 से 52,400 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. इसके अलावा नियमानुसार सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन कुल 50 अंकों के आधार पर होगा. इसमें कुकिंग प्रैक्टिकल टेस्ट 30 अंकों का, फिजिकल फिटनेस टेस्ट 10 अंकों का और ओरल इंटरव्यू 10 अंकों का होगा. प्रैक्टिकल टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 15 अंक हासिल करना जरूरी है.
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार बॉम्बे हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म भरने के बाद जरूरी एजुकेशनल डॉक्यूमेंट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी. आवेदन लिफाफे पर कुक पद के लिए आवेदन स्पष्ट रूप से लिखना होगा.
आवेदन 10 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक स्पीड पोस्ट से प्रबंधक (प्रशासन), बॉम्बे हाईकोर्ट, बेंच औरंगाबाद, जालना रोड, छत्रपति संभाजीनगर-431009 के पते पर पहुंच जाना चाहिए. शुरुआत में आवेदन फीस नहीं देनी है. शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को बाद में 200 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More