Bombay High Court Vacancy: बॉम्बे हाईकोर्ट में चौथी पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, 10 सितंबर तक करें आवेदन
Sep 07, 2026 02:01 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Bombay High Court Vacancy: बॉम्बे हाईकोर्ट ने चौथी 4th पास उम्मीदवारों के लिए कुक के 18 पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹16,600 से ₹52,400 तक का वेतन मिलेगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती 2026
Bombay High Court Cook Recruitment 2026: चौथी (4th) कक्षा पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने रसोइया यानी कुक के खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 तय की गई है। आवेदन की लास्ट डेट बहुत करीब है इसलिए आप जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें।
कौन कर सकता है आवेदन? शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का कम से कम चौथी (4th) कक्षा पास होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं पास की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
भाषा एवं खाना पकाने का ज्ञान: अभ्यर्थी को मराठी और हिंदी भाषा पढ़ने, लिखने व बोलने का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार का स्वादिष्ट भोजन बनाने का अनुभव होना चाहिए। 3-स्टार या 5-स्टार होटल में काम कर चुके या कैटरिंग का डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी।
आयु सीमा-
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित है। वहीं, आरक्षित वर्ग (पिछड़े वर्ग) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 43 वर्ष तक छूट दी गई है।
वेतन और चयन प्रक्रिया
बॉम्बे हाईकोर्ट के कुक पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे-मेट्रिक्स लेवल S-3 के तहत 16,600 से 52,400 रुपये प्रति माह का वेतन और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।
चयन कुल 50 अंकों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
कुकिंग प्रैक्टिकल टेस्ट: 30 अंक और पास होने के लिए कम से कम 15 अंक लाना अनिवार्य है।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट: 10 अंक
ओरल इंटरव्यू 10 अंक
आवेदन करने का तरीका और अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए केवल ऑफलाइन स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके ध्यान से भरना होगा। अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक डॉक्यूमेंट, अनुभव प्रमाण पत्र और हालिया पासपोर्ट फोटो की सेल्फ अटेस्टेड कॉपियों को अटेच करके लिफाफे पर रसोइया पद के लिए आवेदन साफ-साफ रूप से लिखें। भरा हुआ आवेदनफॉर्म 10 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक 'प्रबंधक (प्रशासन), बॉम्बे हाई कोर्ट, बेंच औरंगाबाद, जालना रोड, छत्रपति संभाजीनगर - 431009' के पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा पहुंच जाना चाहिए। शुरुआत में कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है, शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को ही 200 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देना होगा।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
Hindi Newsकरियर न्यूज़बॉम्बे हाईकोर्ट में 4th पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, 10 सितंबर तक करें आवेदन
See Less