Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आते ही द ओडिसी के उड़े होश, पहली बार हुआ बड़ा नुकसान, 2 हफ्ते में कितने कमाए?

The Odyssey Box Office Collection Day 14: साल 2025 की तरह ही 2026 में भी कई सारी हॉलीवुड फिल्में रिलीज की गईं. इन फिल्मों ने अच्छी कमाई कर के भी दिखाई. लेकिन द ओडिसी फिल्म ने आते ही 2026 के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. इस फिल्म के सामने ना तो ऑब्सेशन टिक सकी, ना तो माइकल टिक सकी और ना तो प्रोजेक्ट हेल मैरी ही टिक सकी. द ओडिसी ने दुनियाभर में अच्छा कलेक्शन किया लेकिन भारत में भी ये फिल्म किसी आंधी की तरह आई और बड़ा कमाल कर ले गई.

लेकिन स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देते ही बाकी फिल्मों का खेल बिगड़ गया. इस फिल्म के दस्तक देते ही सबसे बुरा असर द ओडिसी फिल्म पर देखने को मिला. इस फिल्म ने 14 दिनों में अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मतलब साफ है कि इस फिल्म पर स्पाइडर मैन के आगमन का असर दिखने लग गया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो द ओडिसी ने रिलीज के 14 दिन में कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया है और नेट कलेक्शन के मामले में 135.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 161.44 करोड़ रुपये कमाकर दिखा दिए हैं. भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है लेकिन इसके बाद भी फिल्म डिसेंट कलेक्शन कर ले जा रही है. साथ ही इस वीकेंड पर इसकी कमाई में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Rajesh Khanna Actress: राजेश खन्ना की हीरोइन, दो शादियां, विवादों से भरी जिंदगी अब कहां हैं फराह नाज?

दुनियाभर में द ओडिसी ने कितने कमाए?

द ओडिसी फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो इस फिल्म ने धुआंधार कमाई कर के दिखाई है और ये साल 2026 की अब तक की सबसे शानदार फिल्मों में से एक कही जा सकती है. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में 7102 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का ये कलेक्शन कमाल का कहा जा सकता है. इतनी जल्दी ये फिल्म इतनी आगे बढ़ गई है. फिल्म 2 हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गई है.

द स्पाइडर मैन से द ओडिसी का सामना

अब इस फिल्म से आगे टॉय स्टोरी 5, माइकल और द सुपर मारियो गैलेक्सी जैसी मूवीज का नाम शामिल है. लेकिन जिस तरह का कलेक्शन द ओडिसी का देखने को मिल रहा है उस मुताबिक ये फिल्म सिनेमाघरों में जल्द ही पहला स्थान भी हासिल कर सकती है. मगर फिल्म के लिए सबकुछ इतना भी आसान नहीं होगा. क्योंकि सिनेमाघरों में स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने एंट्री मार ली है. अब इस फिल्म की रिलीज के बाद से द ओडिसी के लिए आगे की राह और भी मुश्किल हो सकती है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button