Box Office की रेस में आगे निकली आवारापन 2, इमरान हाशमी ने रवीना टंडन की साउथ फिल्म को चटाई धूल
Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस के मैदान पर शानदार वापसी कर ली है. उनकी फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीड के 8 दिन पूरे कर चुकी है और इन 8 दिनों में ही इस फिल्म का कलेक्शन चौंकाने वाला रहा है. वहीं इसे साउथ की फिल्म विश्वनाथ एंड संस से टफ कॉम्पिटिशन भी मिला है. इस फिल्म में रवीना टंडन का भी अभिनय देखने को मिला है. शुरूआत के कुछ दिन इस फिल्म से पीछे रहने के बाद अब आवारापन 2 ने बड़ी कामियाबी हासिल कर ली है. अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के मैदान पर विश्वनाथ एंड संस से आगे निकल गई है.
पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि आवारापन 2 को सनी देओल की बंटवारा 1947 से कड़ी टक्कर मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आवारापन 2 फिल्म के सामने बंटवारा 1947 की एक ना चली. इसके अलावा फिल्म को विश्वनाथ एंड संस से कड़ी टक्कर मिली लेकिन अब इमरान हाशमी की फिल्म ने रवीना की फिल्म को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
आवारापन 2 ने कितने कमाए?
आवारापन 2 की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का 8 दिनों का नेट कलेक्शन 119.25 करोड़ रुपये का हो गया है. ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 142.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 27.30 करोड़ रुपये का है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो इस फिल्म ने अब तक 169.51 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. ये फिल्म इस वीकेंड 200 करोड़ के करीब पहुंच सकती है.
ये भी पढ़ें- OTT पर धमाल मचाने आईं ये फिल्में-वेब सीरीज, इन प्लेटफॉर्म्स पर होगी स्ट्रीमिंग
विश्वनाथ एंड संस ने कितना कलेक्शन किया?
विश्वनाथ एंड संस की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन 86.10 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 99.52 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 50.25 करोड़ का हो चुका है जो काफी इंप्रेसिव है. वहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में 8 दिनों में 149.77 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसे में देखा जाए तो फिल्म सर्प्राइज पैकेज साबित हुई है और अपना बजट भी निकाल चुकी है. फिल्म के लिए हालांकि आने वाला समय काफी टफ होने वाला है. क्योंकि इसका सीधा सामना यश की टॉक्सिक के साथ होगा. देखने वाली बात होगी कि फिल्म इस दौरान कितनी कमाई कर के दिखा सकती है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More