Box Office: साउथ के 'अक्षय कुमार' की जोरदार वापसी, 3 दिन में रवि तेजा की इरुमुदी ने कर डाली बजट से दोगुनी कमाई
Irumudi Box Office Collection Day 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में रवि तेजा का अलग ही भौकाल है. उन्हें हिंदी सिनेमा में भी काफी पसंद किया जाता है. उनकी फिल्में अच्छी कमाई करने के लिए जानी जाती हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से रवि तेदा की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था. अब उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इरुमुदी फिल्म से शानदार वापसी कर ली है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. 3 दिन में ही इरुमुदी ने बजट का दोगुना कमाकर दिखा दिया है. फिल्म ने तीसरे दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मुताबिक इसने रिलीज के ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 16.20 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई 19 करोड़ रुपये की हो गई है. इसे जोड़ लिया जाए तो इरुमुदी ने रिलीज के तीन दिन में नेट कलेक्शन के तौर पर 50.50 करोड़ की कमाई कर ली है.
इरुमुदी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा?
इरुमुदी फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 58.65 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं फिल्म को विदेशों में भी ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसका ओवरसीज कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपये का रहा है. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इरुमुदी ने 3 दिनों में 72.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस कलेक्शन को शानदार कहा जाएगा. पिछले कुछ समय से रवि तेजा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पा रही थीं. लेकिन इस फिल्म के जरिए उन्होंने शानदार वापसी कर के दिखा दी है. फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. मतलब कि 3 दिनों में ही फिल्म ने बजट का दोगुना कमा लिया है.
ये भी पढ़ें- Mahakali: ये धर्म है या अधर्म महाकाली के पहले प्रोमो में अक्षय खन्ना का भौकाल, शुक्राचार्य बन ऐसे उड़ाया गर्दा
यश की टॉक्सिक से होगा मुकाबला
इरुमुदी की बात करें तो इसका मुकाबला यश की टॉक्सिक से होने जा रहा है. टॉक्सिक के अच्छे-खासे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि टॉक्सिक की रिलीज के बाद से इस फिल्म का कैसा कलेक्शन सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा. लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं है कि टॉक्सिक फिल्म आने वाले वक्त में रवि तेजा की इरुमुदी की नाक में दम जरूर कर सकती है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More