Box Office Collection: हनुमान अंश पर भारी पड़ी द पैराडाइज, नानी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही बंपर कमाई

Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को टक्कर देने के लिेए द पैराडाइज आ गई है. इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है.

Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को टक्कर देने के लिेए द पैराडाइज आ गई है. इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है.

author-image

New Update

Box Office collection (2)

Box Office Collection: आज सिनेमाघरों में तेलुगु स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) रिलीज हुई है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. जहां बॉक्स ऑफिस पर इससे पहले हनुमान अंश (Hanuman Ansh) एक एकछत्र राज रखी थी. अब नानी की पैराडाइज इस पर भारी पड़ गई है. खबर लिखे जाने तक, सैक्निल्क के लाइव आकंड़ों के मुताबिक, द पैराडाइज ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. वहीं, हनुमान अंश ने 48वें दिन सिर्फ 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही 'वाइब' और 'दायरा' की कमाई में भी छठे दिन गिरावट देखने को मिली. आइए यहां पर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन के बारे में जानते हैं. 

हनुमान अंश पर भारी पड़ी द पैराडाइज

नानी की द पैराडाइज ने अपनी रिलीज से पहले ही 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इसके साथ ही नानी के करियर की ये सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. जिसने इतने बड़े रिकॉर्ड की कमाई की है. वहीं, इसने हनुमान अंश को टक्कर देते हुए. अब तक 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. इस समय नानी और राघव जुयाल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म पहले दिन काफी अच्छी ओपनिंग कर सकती है. 

#paradise#nani#raghavjuyalpic.twitter.com/O9zNlZ0BDH

— VED PRAKASH PANDEY (@Quantumved0) September 23, 2026

हनुमान अंश ने 48वें दिन किया 4 करोड़ का कलेक्शन

'हनुमान अंश' के लिए 48वां दिन भी कमाई के लिहाज से अहम रहा. लेकिन इसकी कमाई पैराडाइज के मुकाबले कम रही. फिल्म ने 7,358 शोज के साथ 48वें दिन 4 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. वहीं, इससे एक दिन पहले फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये कमाए थे, यानी इसकी कमाई में गिरावट देखने के लिए मिल रही है. हालांकि, इसके बावजूद 48वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म की लंबी बॉक्स ऑफिस पारी को दिखाता है.

इंडिया में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई अब 336 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि नेट कलेक्शन 284 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ओवरसीज मार्केट से 48वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 35.75 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर 'हनुमान अंश' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 372.20 करोड़ रुपये हो गया है. 

'वाइब' की कमाई में भी आई गिरावट

अब बात 'वाइब' की करें तो इसने रिलीज के छठे दिन 2,431 शोज के साथ 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे एक दिन पहले फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस हिसाब से छठे दिन की कमाई में 9.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. हालांकि यह गिरावट बहुत ज्यादा नहीं है और फिल्म ने रोजाना कमाई में 1 करोड़ रुपये का स्तर बनाए रखा है.

'वाइब' ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 12.48 करोड़ रुपये का किया है. जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 10.45 करोड़ रुपये हुआ है. ओवरसीज में छठे दिन फिल्म ने 20 लाखरुपये कमाए और विदेशों की कुल ग्रॉस कमाई 1.95 करोड़ रुपये हो गई है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 14.43 करोड़ रुपये हो चुका है.

छठे दिन 'दायरा' की रफ्तार भी हुई धीमी

'दायरा' की बात करें तो छठे दिन फिल्म ने 1,401 शोज के साथ सिर्फ 45 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, इससे एक दिन पहले 50 लाख रुपये कमाई थे. इसलिए छठे दिन इसके कलेक्शन में 10 प्रतिशत की गिरावट आई. इंडिया में दायरा का कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.13 करोड़ रुपये हुआ है और नेट कलेक्शन 5.95 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज में छठे दिन फिल्म ने सिर्फ 15 लाख रुपये कमाए. इसके साथ ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन 2.10 करोड़ रुपये का किया है. इसी के साथ 'दायरा' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 9.23 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें: The Paradise X Review: नानी की एंट्री पर खूब बची तालियां, राघव जुयाल ने नहीं छोड़ी कोई कसर, ऑडियंस से सुन लीजिए 'द पैराडाइज' का रिव्यू