BPSC 2026 Exam Calendar: जारी हुआ बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर, 72वीं पीटी परीक्षा 25 अक्टूबर को, यहां देखें पूरा कैलेंडर

एजुकेशन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Aug 14, 2026, 07:38 PM IST

BPSC 2026 Exam Calendar: बिहार लोक सेवा आयोग एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.gov.in पर जाकर पूरा एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक 72वीं इंटीग्रेटेड कंबाइंड कॉम्पिटिटिव प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।

Image

BPSC 2026 Exam Calendar: यहां देखें बीपीएससी 2026 परीक्षा का पूरा कैलेंडर

BPSC 2026 Exam Calendar: बीपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं के लिए अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में कई बड़ी परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं, जिसमें 72वीं इंटीग्रेटेड कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE), बिहार न्यायिक सेवा, अभियोजन अधिकारी (Prosecution Officer), लेखा परीक्षक, पंचायती राज विभाग, अनुसंधान अधिकारी (Prosecution Officer), ऑडिटर और रिसर्च ऑफिसर की भर्तियां शामिल हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.gov.in पर जाकर पूरा एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

जारी शेड्यूल के मुताबिक 72वीं इंटीग्रेटेड कंबाइंड कॉम्पिटिटिव प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया 1,189 रिक्त पदों के लिए की जा रही है। ऑडिटर पंचायतीराज डिपार्टमेंट (Auditor, Panchayati Raj Department) परीक्षा 5 जुलाई 2026, रिसर्च ऑफिसर रिवेन्यू डिपार्टमेंट (Research Officer, Revenue Department) परीक्षा 15 जुलाई 2026 को हुई थी। वहीं प्रोजेक्स मैनेजर, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट (Project Manager, Industry Department) परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

BPSC 2026 Exam Calendar: ऐसे देखें बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC 2026 Exam Calendar लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम का पूरा कैलेंडर आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BPSC 2026 Exam Calendar: बीपीएससी 71वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट

बता दें बीपीएससी 71वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने वाला है। प्रीलिम्स परीक्षा पिछले साल 13 सितंबर 2025 को हुई थी, जिसमें 1,298 पदों के लिए लाखों बच्चों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इसके बाद इस साल अप्रैल 2026 में इसके मेंस के पेपर कराए गए थे। वहीं कैलेंडर के मुताबिक इस महीने के अंत तक फाइनल रिजल्टजारी कर दिया जाएगा।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article