BPSC 70th CCE Final Result को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर आयोग ने दी सफाई, समझें टाई-ब्रेकर का नियम

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 24, 2026, 04:20 PM IST

बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ अभ्यर्थियों के कट-ऑफ के बराबर अंक होने के बावजूद चयन नहीं होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इस संबंध में किसी भी अभ्यर्थी ने आयोग के सामने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Image

BPSC 70th CCE Final Result

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ दावों पर अभ्यर्थियों को सावधान किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ अभ्यर्थियों के कट-ऑफ के बराबर अंक होने के बावजूद चयन नहीं होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इस संबंध में किसी भी अभ्यर्थी ने आयोग के सामने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

आयोग ने बताया कि अंतिम परिणाम जारी करते समय टाई-ब्रेकर के नियमों को स्पष्ट रूप से लागू किया गया था। इन नियमों के अनुसार, यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो पहले लिखित परीक्षा के अंकों को देखा जाता है। इसके बाद निबंध के प्राप्तांक और फिर भी अंक समान रहने पर जन्मतिथि के आधार पर वरीयता तय की जाती है।

क्या है टाई-ब्रेकर का नियम

BPSC ने कहा कि टाई-ब्रेकर के इन नियमों को लागू करने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को किसी तरह की परेशानी, अन्याय या असुविधा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि उसका परिणाम टाई-ब्रेकर के नियमों के अनुसार घोषित नहीं हुआ है, तो वह परीक्षा परिणाम की दूसरी कंडिका में दिए गए प्रावधान को देख सकता है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे साजिशपूर्ण, खोखले और निराधार दावों से सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही, उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article