Success Story बखरी की मुस्कान को BPSC Rank 80, नहीं बनीं SDM
Updated: Sun, 6 Sep 2026 09:34 PM (IST)
1
/
7

फुल स्क्रीन में देखें
BPSC क्रैक करने वाली मुस्कान कुमारी (Image: Instagram)
बेगुसराय के बखरी की रहने वाली मुस्कान कुमारी ने सिर्फ 21 साल की उम्र में BPSC 70वीं परीक्षा में 80वीं रैंक हासिल कर मिसाल कायम की. शादीशुदा होने के बावजूद पढ़ाई जारी रखी और परिवार का पूरा साथ मिला. लेकिन उम्र कम होने के चलते वो SDM नहीं बन सकीं और असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर के पद पर चुनी गईं.
विज्ञापन
2
/
7

फुल स्क्रीन में देखें
Image: Instagram
21 साल की उम्र में कामयाबी
मुस्कान कुमारी मूलरूप से बिहार के बेगुसराय जिले के बखरी की रहने वाली हैं. सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने BPSC की 70वीं परीक्षा पास कर 80वीं रैंक हासिल की. यह कामयाबी बखरी और पूरे बेगुसराय के लिए गर्व की बात बन गई है.
3
/
7

फुल स्क्रीन में देखें
Image: Instagram
कौन हैं मुस्कान कुमारी?
मुस्कान बखरी के प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी कन्हैयालाल साह की बहु और किशन साह की पत्नी हैं. उनका चयन असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर यानी सहायक योजना पदाधिकारी के पद पर हुआ है. इस सफलता से पूरे परिवार और नगरवासियों में खुशी का माहौल है.
4
/
7

फुल स्क्रीन में देखें
Image: Instagram
परिवार को दिया सफलता का श्रेय
अपनी सफलता का श्रेय मुस्कान ने माता-पिता और ससुराल वालों को दिया. उन्होंने कहा कि शादी के बाद बहुत कम परिवार बहुओं को घर की जिम्मेदारी से निकाल कर उनके सपनों को उड़ान देते हैं. उन्हें यह मौका मिला और उन्होंने इसे साबित कर दिखाया.
5
/
7

फुल स्क्रीन में देखें
Image: Instagram
मंत्री ने किया सम्मानित
मुस्कान की इस कामयाबी पर बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान ने उन्हें सम्मानित किया. उनकी मेहनत और लगन की सबने सराहना की और आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं. यह पल मुस्कान और उनके परिवार दोनों के लिए बेहद खास रहा.
6
/
7

फुल स्क्रीन में देखें
Image: Instagram
भामाशाह रत्न सम्मान से नवाजा गया
अभिनंदन समारोह में तैलिक वैश्य संघ ने मुस्कान को भामाशाह रत्न सम्मान से सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष त्रिपुरारी साह ने की, वहीं संचालन की जिम्मेदारी पूर्व महामंत्री नीरज नवीन ने संभाली.
7
/
7

फुल स्क्रीन में देखें
Image: Instagram
उम्र की वजह से नहीं बनीं SDM
मुस्कान बताती हैं कि उम्र कम होने के चलते उन्हें SDM का पद नहीं मिल सका. BPSC के नियमों के अनुसार SDM बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 22 साल होनी अनिवार्य है, जिसके चलते उनका चयन दूसरे पद पर हुआ.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
विज्ञापन
