Breaking News Live Update 14 July: दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई जारी, पीतमपुरा की मेन रोड से अतिक्रमण हटाया, मजार भी हटाई गई
Breaking News Live Update 14 July: देश-विदेश में आज 14 जुलाई की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है साथ ही राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी चल रही है। इसके लिए पढ़ें आज 14 जुलाई की ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज।
Jul 14, 2026 10:55 IST
राम मंदिर को लेकर अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वार तेज, कई जिलों में लगे पोस्टर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/14/whatsapp-2026-07-14-10-54-51.jpeg)
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर पोस्टर वार एक बार फिर तेज हो गया है। राम मंदिर मुद्दे पर सपा नेताओं के पुराने बयानों को आधार बनाकर प्रदेश के कई जिलों में पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। इन पोस्टरों में अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है। साथ ही सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव के राम मंदिर से जुड़े पुराने बयानों का भी जिक्र किया गया है।
बताया जा रहा है कि ये पोस्टर लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और अयोध्या समेत कई जिलों में लगाए गए हैं। पोस्टरों के जरिए सपा की राम मंदिर को लेकर रही नीति और रुख पर सवाल उठाए गए हैं। इस पोस्टर अभियान के बाद प्रदेश में राम मंदिर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर बहस फिर से तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
Jul 14, 2026 10:50 IST
पाकिस्तान में 100 से ज्यादा जरूरी दवाएं बाजार से गायब, मरीज परेशान
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/14/whatsapp-image-2026-07-14-10-50-45.jpeg)
पाकिस्तान में स्वास्थ्य व्यवस्था एक बड़े संकट का सामना कर रही है। कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 105 आवश्यक दवाओं की कमी से मरीजों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। दवा कंपनियों का कहना है कि कीमतों में संशोधन न होने के कारण कई दवाओं का उत्पादन घाटे का सौदा बन गया है, जिसके चलते उन्होंने उत्पादन कम या बंद कर दिया है।
दवाओं की कमी का सबसे ज्यादा असर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि जरूरतमंद लोगों को समय पर दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसी का फायदा उठाकर नकली और घटिया दवाओं की सप्लाई करने वाले अवैध नेटवर्क भी तेजी से सक्रिय हो गए हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट की बड़ी वजह दवाओं की कीमत तय करने की प्रक्रिया में हो रही देरी है। ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान (DRAP) ने फरवरी 2024 में 105 हार्डशिप कैटेगरी की दवाओं की कीमतों में संशोधन का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, लेकिन यह मामला अब तक संघीय कैबिनेट में लंबित है। DRAP का कहना है कि आयातित कच्चे माल, पैकेजिंग, मजदूरी, परिवहन लागत और पाकिस्तानी मुद्रा के अवमूल्यन के कारण दवाओं की उत्पादन लागत काफी बढ़ चुकी है। मौजूदा कीमतों पर कई दवाओं का निर्माण आर्थिक रूप से संभव नहीं रह गया है। ऐसे में कीमतों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो दवाओं की उपलब्धता का संकट और गहरा सकता है।
Jul 14, 2026 10:46 IST
दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई जारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) की टीम भारी पुलिस बल के साथ पीतमपुरा-शालीमार बाग मेन रोड पहुंची और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सड़क पर बने कई अवैध ढांचों को हटाया। इसी क्रम में मेन रोड पर बनी एक मजार को भी हटाया गया। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान सार्वजनिक सड़कों और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि यातायात और आम लोगों की आवाजाही में किसी तरह की बाधा न हो।
Jul 14, 2026 08:18 IST
ईरान का बहरीन में अमेरिकी ठिकाने पर हमला, ट्रम्प बोले- होर्मुज का पूरा नियंत्रण अमेरिका रखेगा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/14/hormuz-2026-07-14-08-18-38.jpg)
मिडिल ईष्ट पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन के अल-जुफैर सैन्य अड्डे पर हमला किया है, जहां अमेरिकी सेना भी मौजूद है। ईरान ने इसे जवाबी कार्रवाई बताया और अभियान का नाम "नस्र-2" रखा है और कहा है कि यह अभी जारी है। तो दूसरी ओर ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज का पूरा नियंत्रण अमेरिका रखेगा।
लेखकगण