Breaking News Live Update 16 September: सऊदी के F-15 फाइटर जेट को गिराने का हूतियों ने किया दावा, कहा- मारिब में बनाया निशाना
Breaking News Live Update 17 September: देश-विदेश में आज 17 सितंबर की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है साथ ही राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी चल रही है। इसके लिए पढ़ें आज 17 सितंबर की ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज।
Sep 16, 2026 11:51 IST
सऊदी के F-15 फाइटर जेट को गिराने का हूतियों ने किया दावा, कहा- मारिब में बनाया निशाना
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/16/f-15s-2026-09-16-11-51-52.jpg)
यमन में हूतियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है। हूतियों का कहना है कि उनकी सेना ने मारिब गवर्नरेट के आसमान में सऊदी अरब के एक F-15 लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर मार गिराया है।
हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के मुताबिक, यह F-15 विमान हूती ठिकानों के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियान के दौरान हमले के लिए मारिब के आसमान में पहुंचा था। हूती पक्ष का दावा है कि विमान को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से निशाना बनाया गया। याह्या सरी ने कहा कि जिस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया, वह स्थानीय स्तर पर तैयार की गई थी। हूतियों की ओर से इसे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का हिस्सा बताया गया है। हालांकि, सऊदी अरब के F-15 विमान के मार गिराए जाने के इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि विमान को नुकसान पहुंचा या वह वास्तव में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा।
Sep 16, 2026 09:58 IST
मक्का के पास हूती ड्रोन इंटरसेप्ट, सऊदी के कई शहरों में अलर्ट, यमन में भी तेज हुए हवाई हमले
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/16/whatsapp-image-2026-09-16-09-57-53.jpeg)
Houthi Attack Saudi Arabia: सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। दक्षिणी सऊदी अरब में मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरों के बीच मक्का की दिशा में आए एक ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट करने का सऊदी अरब ने दावा किया है। इसके बाद सऊदी के कई इलाकों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। वहीं, यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए जाने की खबर है। सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्से में खमिस मुशैत, अबहा और ताइफ जैसे इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमलों की सूचना सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, इन हमलों में नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। हमलों में 13 नागरिकों के घायल होने और कुछ घरों को नुकसान पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है। किंग खालिद एयर बेस के आसपास आग लगने की खबर भी सामने आई।
इस बीच हूती गतिविधियों का असर सऊदी अरब के ऊर्जा और समुद्री ढांचे पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। लाल सागर और बाब अल-मंदब स्ट्रेट के आसपास हूती गतिविधियां बढ़ने की खबरों के बीच यानबू बंदरगाह पर तेल लोडिंग रोके जाने की बात कही गई है। मक्का की ओर बढ़ रहे ड्रोन को इंटरसेप्ट किए जाने के सऊदी दावे के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। सऊदी अरब ने हूती हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई तेज करने की बात कही है। इसके बाद सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से पश्चिमी और उत्तरी यमन में हूती ठिकानों पर कई हवाई हमले किए जाने की खबर है। वहीं, अमेरिका ने सऊदी अरब के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को लेवल-3 किया है। अमेरिकी नागरिकों से सऊदी अरब की यात्रा पर दोबारा विचार करने को कहा गया है। ऐसे में सऊदी अरब और हूतियों के बीच बढ़ते तनाव पर दुनिया की नजर बनी हुई है।
Sep 16, 2026 09:23 IST
इजरायल को 26 हजार करोड़ के हथियार देगा अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान
Isral Donalt Drump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इजराइल को 2.8 अरब डॉलर यानी करीब ₹26 हजार करोड़ के हथियार देने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार इसमें करीब 40 हजार भारी बम शामिल हैं। इसमें हर बम का वजन करीब 2000 पाउंड यानी करीब 900 किलो का है। आपको बता दें पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 में इन बमों की सप्लाई पर रोक लगाई थी। हालांकि डील अभी फाइनल नहीं हुई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस को इसकी अनौपचारिक जानकारी दे दी गई है। प्रस्तावित हथियार पैकेज में 20 हजार Mk84 और 20 हजार BLU-117 बम शामिल हैं।
Sep 16, 2026 09:19 IST
अमेरिका के लॉस एंजेलिस हेलिकॉप्टर क्रेश, तीन की मौत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/16/whatsapp-ima-2026-09-16-12-29-23.jpeg)
America Hospital Crash: अमेरिका के लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली में एक न्यूज हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। जिसमें तीन की मौत हो गई। लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के अनुसार मौके पर तीन लोगों को मृत घोषित किया गया है, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई थी। हादसा चैट्सवर्थ इलाके में हुआ। आपको बता दें कुछ समय पहले इसी जगह पर मेट्रो बस का एक जानलेवा हादसा हो चुका था।
लेखकगण
![]()
![]()