Breaking News Highlights: सत्य निकेतन में गिरी इमारत DU का हॉस्टल नहीं

Breaking News Highlights: देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में भी शुक्रवार और शनिवार को खूब बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Highlights: देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में भी शुक्रवार और शनिवार को खूब बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

06 Sep 2026

06:42 IST

एडिट

07 Sep 2026

00:06 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 6 September 26

Breaking News Today

Breaking News Highlights: आज 06 सितंबर 2026 और दिन रविवार है. उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है. जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि पहाड़ों पर भूस्खलन की आशंका जताई है.

वहीं गृह मंत्री अमित शाह आज गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गोवा से जुड़े मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. जबकि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज से 9 सितंबर तक पूर्वोत्तर के राज्यों- असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वे विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे.

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 सितंबर से 9 सितंबर तक दुबई की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. जहां वे ‘AIM कांग्रेस-2026’ में शिरकत करेंगे. साथ ही मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़े उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट के दौरे पर जाएंगे. जहां वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों का जायजा लेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Sep 07, 2026 00:06 IST

    Breaking News Highlights: सत्य निकेतन हादसे के विरोध में प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा

    Breaking News Highlights:दिल्ली में सत्य निकेतन इमारत हादसे को लेकर NSUI छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात की.

    #WATCH | Delhi: Congress MP Deepender Singh Hooda arrives at the site where NSUI students are staging a protest over the Satya Niketan building collapse.

    (Source: NSUI) pic.twitter.com/CwmyhMjYvm

    — ANI (@ANI) September 6, 2026

    NSUI छात्र इमारत गिरने की घटना को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है.

  • Sep 07, 2026 00:04 IST

    Breaking News Today Live Updates: MCD का बड़ा फैसला, चार मंजिल से ज्यादा वाली अवैध इमारतें होंगी सील

    Breaking News Today Live Updates:दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. MCD के मुताबिक, चार मंजिल से ज्यादा वाली सभी अवैध इमारतों को तत्काल सील किया जाएगा. इसके साथ ही लापरवाही या नियमों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी.

    All illegal constructions with more than four floors will be immediately sealed, and strict action will be taken against the guilty officials, leading to their immediate dismissal. These orders will be implemented with immediate effect: MCD

    — ANI (@ANI) September 6, 2026

    दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों को तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा. MCD ने कहा है कि ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किए जाएंगे.

  • Sep 06, 2026 23:24 IST

    Breaking News Today Live Updates: सत्य निकेतन में गिरी इमारत DU का हॉस्टल नहीं

    Breaking News Today Live Updates:दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कुछ पोस्ट में इसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस का हॉस्टल बताया जा रहा है, लेकिन यह दावा भ्रामक है. हादसे में गिरी इमारत दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित एक निजी पेइंग गेस्ट (PG) अकोमोडेशन थी. यह दिल्ली यूनिवर्सिटी का हॉस्टल नहीं था. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी दावे को सही मानने या शेयर करने से पहले आधिकारिक और भरोसेमंद स्रोतों से उसकी पुष्टि करना जरूरी है.

  • Sep 06, 2026 23:23 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में मालिक समेत कई लोगों पर FIR

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक, हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है. पुलिस ने बताया कि इमारत में PG चल रहा था और ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत का काम किया जा रहा था. आरोप है कि इसी दौरान इमारत गिर गई. साउथ कैंपस थाने में FIR नंबर 153/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं.

  • Sep 06, 2026 23:20 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली पुलिस ने ABVP के राष्ट्रीय महासचिव को हिरासत में लिया

    Breaking News Today Live Updates:दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उन्हें किस मामले में और किन परिस्थितियों में हिरासत में लिया, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. मामले को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है.

  • Sep 06, 2026 21:02 IST

    Breaking News Today Live Updates: 12 सितंबर नहीं, अब 7 अक्टूबर को होगी GST काउंसिल की बैठक

    Breaking News Today Live Updates:ब्रिक्स समिट के चलते 12 सितंबर को होने वाली GST काउंसिल की बैठक स्थगित कर दी गई है. अब यह बैठक 7 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. बैठक में जीएसटी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. तारीख बदलने का फैसला ब्रिक्स समिट के कार्यक्रम को देखते हुए लिया गया है.

  • Sep 06, 2026 21:01 IST

    Breaking News Today Live Updates: एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, घायलों का लिया हाल

    Breaking News Today Live Updates:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं. उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी स्थिति की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से घायलों के इलाज और स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

  • Sep 06, 2026 19:47 IST

    Breaking News Today Live Updates: JMM नेता सुदिव्य कुमार सोनू को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

    Breaking News Today Live Updates:झारखंड के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का 56 साल की उम्र में अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. उनके निधन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार के कई मंत्री गिरिडीह के हरसिंगरायडीह श्मशान घाट पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई दी. सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन से JMM और राज्य की राजनीति में शोक की लहर है. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया और उनके योगदान को याद किया.

  • Sep 06, 2026 19:40 IST

    Breaking News Today Live Updates: कोलकाता की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

    Breaking News Today Live Updates:पश्चिम बंगाल के कोलकाता के चितपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. DCP नॉर्थ सायक दास ने बताया कि आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

    #WATCH | West Bengal | Fire broke out in a chemical factory in Chitpur, Kolkata. Fire tenders are present at the scene.

    DCP North Sayak Das says, “The reason of the fire is yet to be determined. The investigation is going on, and nothing can be determined till the forensics are… pic.twitter.com/16IE2dMF8R

    — ANI (@ANI) September 6, 2026

    उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही आग के कारण का पता चल सकेगा. राहत की बात है कि हादसे में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है. फैक्ट्री के अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ भी नहीं मिला है.

  • Sep 06, 2026 19:38 IST

    Breaking News Today Live Updates: ISRO कर्मचारी संगठनों ने निजीकरण को लेकर सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

    Breaking News Today Live Updates:ISRO के कर्मचारी संगठनों ने संस्थान के कामकाज में निजी क्षेत्र की बढ़ती भूमिका को लेकर सरकार से आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है. कर्मचारी यह जानना चाहते हैं कि ISRO के मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेशनल कामों को निजी कंपनियों को सौंपने या ट्रांसफर करने की सरकार की क्या नीति है. इसके साथ ही उन्होंने ISRO की भविष्य की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. कर्मचारी संगठनों ने कहा कि इस बदलाव का मौजूदा कर्मचारियों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के रोजगार और भविष्य पर क्या असर पड़ेगा, इसकी जानकारी भी दी जानी चाहिए.

  • Sep 06, 2026 17:25 IST

    Breaking News Today Live Updates: अमित शाह ने गोवा में अपना कार्यक्रम रद्द किया

    Breaking News Today Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में अपना कार्यक्रम रद्द किया. दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बारे में पता चलने के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है.

  • Sep 06, 2026 12:01 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार में उफान पर गंगा और कोसी नदी, कई इलाकों में भरा बाढ़ का पानी

    बिहार में इनदिनों बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. कटिहार में भी गंगा और कोसी नदियां उफान पर हैं. जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है. इस बाढ़ से जिले के कई ब्लॉक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

    #WATCH | Katihar, Bihar: Water levels of the Ganga and Kosi rivers rise, triggering floods that have severely affected several blocks in the district. pic.twitter.com/3IjdB7OGuA

    — ANI (@ANI) September 6, 2026

  • Sep 06, 2026 10:43 IST

    Breaking News Today Live Updates: केरल के त्रिशूर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

    केरल के त्रिशूर जिले के गुरुवायुर-कुन्नमकुलम रोड पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों की पहचान मुनीर (35), उनकी पत्नी सफना (25) और उनके तीन साल के बेटे यामिल ऐबक के तौर पर हुई है. यह परिवार एक शादी के रिसेप्शन से घर लौट रहा था. वे फोन पर बात करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे रोके हुए थे, तभी उसी दिशा से आ रही एक तेज रफ्फ़्तातार कार का संतुलन बिगड़ गया और उसने उन्हें टक्कर मार दी. तीनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.

    VIDEO | Kerala: A family of three lost their lives after a speeding car crashed into them on the Guruvayur–Kunnamkulam road of Thrissur district around midnight on Saturday.

    The deceased were identified as Muneer (35), his wife Safna (25), and their three-year-old son Yamil… pic.twitter.com/UsRrOuSl60

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 6, 2026
  • Sep 06, 2026 10:06 IST

    Breaking News Today Live Updates: कर्नाटक के सिदलाघट्टा में मंदिर में लाइटिंग का काम करते समय दो लोगों की मौत

    कर्नाटक के सिदलाघट्टा में नए बने वेणुगोपालस्वामी मंदिर में लाइटिंग का इंतजाम करते समय चेतन (27) और संतोष (35) नाम के दो लोगों की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लाइटिंग का एक तार जनरेटर पर गिर गया, जिससे उसमें करंट आ गया, जबकि वे लोग उसे मंदिर के अंदर ले जा रहे थे. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिदलाघट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया है.

    Karnataka | Two men, Chetan (27) and Santosh (35), died of an electric shock while making lighting arrangements at the newly constructed Venugopalaswamy Temple in Sidlaghatta. A lighting wire reportedly fell onto a generator, electrifying it while the men were pushing it inside…

    — ANI (@ANI) September 6, 2026
  • Sep 06, 2026 10:02 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, इंडिया गेट, फिरोजशाह रोड पर जमकर बरसे बदरा

    राजधानी दिल्ली में आज भी बादल छाए हुए हैं. इस बीच दिल्ली के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. फिरोजशाह रोड पर झमाझम बारिश हो रही है. जिसके चलते सड़क पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई है. वहीं इंडिया गेट और उसके आसपास के इलाकों में भी जमकर बारिश हो रही है.

    — ANI (@ANI) September 6, 2026
  • Sep 06, 2026 08:48 IST

    Breaking News Today Live Updates: चीन के शिनजियांग में सुबह-सुबह आया भूकंप, 4.2 की तीव्रता से कांपी धरती

    चीन के शिनजियांग में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई. राष्ट्रीय भूकंप आपदा केंद्र के मुताबिक, ये भूकंप रविवार सुबह 7.59 बजे आया. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 15 किमी की गहराई में था.

    EQ of M: 4.2, On: 06/09/2026 07:59:40 IST, Lat: 39.904 N, Long: 75.823 E, Depth: 15 Km, Location: Xinjiang.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/uOkdljL5vL

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 6, 2026
  • Sep 06, 2026 08:28 IST

    Breaking News Today Live Updates: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में शख्स का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन इलाके के मयूर विहार फेज 3 में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है. 

    #WATCH | Delhi: An eyewitness, security guard Nandlal Yadav, says, “I had seen some people at 4 AM… those people were even threatening to kill me. There were two of them…” https://t.co/OSE16agd4epic.twitter.com/ajUx7rUiny

    — ANI (@ANI) September 6, 2026
  • Sep 06, 2026 07:40 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के धौला कुआं फ्लाईओवर पर कार में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    राजधानी दिल्ली के धौला कुआं फ्लाईओवर पर रविवार तड़के एक कार में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. उसके बाद दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अभी तक कार में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है और ना ही किसी के हताहत होने की खबर है.

    #WATCH | Delhi: A car caught fire at Dhaula Kuan flyover. Firefighters were rushed to the spot to bring the blaze under control. Further details awaited. pic.twitter.com/Ast2NU19Fh

    — ANI (@ANI) September 6, 2026
  • Sep 06, 2026 07:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश के शाजापुर में डिवाइडर से टकराई बस, महिलाओं-बच्चों समेत 29 से ज्यादा लोग घायल

    मध्य प्रदेश के शाजापुर में शनिवार देर रात एक बस डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें 29 लोग घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, बस सिरोंज से इंदौर जा रही थी.  तभी शाजापुर में ठुकराना जोड़ के पास नेशनल हाईवे 52 पर डिवाइडर से टकरा गई, इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 29 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं. पुलिस और इमरजेंसी टीमों ने उन्हें शाजापुर ज़िला अस्पताल पहुंचाया.

    Shajapur, Madhya Pradesh: A passenger bus travelling from Sironj to Indore crashed into a divider on National Highway 52 near Thukrana Jod in Shajapur after the driver lost control. More than 29 passengers, including women and children, were injured. Police and emergency teams… pic.twitter.com/Sh4hNc6JSt

    — IANS (@ians_india) September 6, 2026
  • Sep 06, 2026 06:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत में भारी बारिश का कहर जारी, मुरादाबाद में बहुमंजिला इमारत ढही

    उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है. इस बीच मुरादाबाद में एक बहुमंजिला इमारत ढहग गई. जिससे बिजली के तार टूट गए और सड़क पर चिंगारियां उड़ने लगीं. बताया जा रहा है कि कई दिनों की बारिश के बाद इमारत में दरारें आने पर इसे खाली करा लिया गया था. जिसके चलते किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है.