Breaking News Today Live Updates: मणिपुर को मिली बड़ी सफलता, हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने फिर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि दिल्ली में अभी बारिश होने की संभावना बेहद कम है.

Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने फिर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि दिल्ली में अभी बारिश होने की संभावना बेहद कम है.

author-image

Suhel Khan

15 Jul 2026

06:28 IST

एडिट

15 Jul 2026

11:03 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 15 July 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 15 जुलाई 2026 और दिन बुधवार है. दक्षिण-पक्षिम मानसून कहीं कहर बरपा रहा है तो कहीं लोग पानी की एक बूंद के लिए तरह रहे हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है लेकिन पूर्वी यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार समेत 13 राज्यों में आज बारिश हो सकती है.

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11:00 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुश्रुत जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में ‘सौश्रुतम् 2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी. उधर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज आरोपी रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव की 14 घंटे की पुलिस कस्टडी में पूछताछ शुरू होगी.

वहीं दिल्ली में आज MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव होंगे. इस चुनाव में वार्ड समितियों के नतीजों को तय करने में कांग्रेस की अहम भूमिका मानी जा रही है. वहीं बिहार के पटना में प्रदेश बीजेपी कार्यालय में ‘सहयोग कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा. इसमें पार्टी नेता और अधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे. भारत और ब्रिटेन (UK) के बीच हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू होगा. जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होंगे.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Jul 15, 2026 11:03 IST

    Breaking News Today Live Updates: कांग्रेस सांसद शशि थरूर का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं के नाम खुला पत्र

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं के नाम एक खुला पत्र लिखा. जिसमें कांग्रेस नेता ने लिखा है, “मेरे प्यारे युवा दोस्तों, आज मैं आपसे एक राजनेता या सांसद के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर बात कर रहा हूं जो युवा भारतीयों की आपकी पीढ़ी के साथ हो रही घटनाओं से बहुत परेशान है. यह मामला मेरे लिए व्यक्तिगत है. मेरा जन्म एक मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ था. मेरे पिता अखबार में नौकरी करते थे, मां गृहिणी थीं, और एक ही कमाई से तीन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई होती थी. हमारे जैसे परिवार के लिए, मेरिट (योग्यता) कोई नारा नहीं था. स्कॉलरशिप, निष्पक्ष परीक्षाएं, ईमानदार नतीजे— यही एकमात्र तरीका था जिससे एक वेतन से तीन बच्चों के सपने पूरे हो सकते थे.

    कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा, “मैंने मुंबई और कोलकाता में स्कूल की पढ़ाई की, दिल्ली में कॉलेज किया, यूनिवर्सिटी में टॉप किया और IIM में दाखिला पाया- लेकिन मैंने स्कॉलरशिप पर अमेरिका जाकर अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपने जुनून को आगे बढ़ाने का रास्ता चुना. मुझे विरासत में कुछ नहीं मिला; सब कुछ कड़ी मेहनत और हां, परीक्षाओं के जरिए हासिल किया. इसलिए मैं जानता हूं कि कम और मध्यम आय वाले परिवारों के युवाओं के लिए निष्पक्ष, मेरिट-आधारित सिस्टम ही आगे बढ़ने की एकमात्र सीढ़ी है. जब वह सीढ़ी टूट जाती है- पेपर लीक हो जाते हैं, परीक्षाएं रद्द हो जाती हैं, भरोसा टूट जाता है- तो अमीर और ताकतवर लोगों के बच्चों को नुकसान नहीं होता. उनके पास दूसरी सीढ़ियां होती हैं. यह आपके सपने और आपके परिवारों के त्याग (और दुखद रूप से, कुछ घरों में, खुद युवाओं की जान) के साथ धोखा होता है.

    थरूर ने आगे लिखा, “जंतर-मंतर पर जमा हुए युवाओं और पूरे भारत में शांति से अपनी आवाज उठाने वालों से: यह देश आपकी बात सुन रहा है. आपका गुस्सा अनुशासनहीनता नहीं है यह उस पीढ़ी का दर्द है जिसने सब कुछ सही किया और फिर भी उसे धोखा मिला. आप अकेले नहीं हैं. और चुपचाप देख रहे लाखों युवा भारतीयों से: आपकी पीढ़ी कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसे बस ‘मैनेज’ किया जाए. आप भारत के भविष्य का जवाब हैं. उम्मीद न छोड़ें. यह सीढ़ी फिर से बनाई जाएगी आपके द्वारा, और हर उस भारतीय द्वारा जो आपके साथ खड़ा है.

    कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “सोनम वांगचुक-जी से मेरी दिली अपील है: कृपया अपना अनशन खत्म करें. आपने देश की अंतरात्मा को जगाया है; अनशन का मकसद यही होता है. आगे के लंबे सफर के लिए भारत को आपकी आवाज़ की ज़रूरत है. सोमवार से संसद का सत्र फिर शुरू हो रहा है, इसलिए हमें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच पर छात्रों के मुद्दों को उठाने का मौका मिलेगा. समस्या का समाधान वहीं होना चाहिए, न कि आमरण अनशन से. कृपया मेरी गुज़ारिश पर ध्यान दें. और आख़िर में, सरकार से: मैं आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करता हूं कि आप आगे आएं और उस बातचीत में शामिल हों जिसकी हमारे लोकतंत्र को अपने युवा नागरिकों से जरूरत है. यह कमजोरी नहीं, बल्कि राजनेताओं वाली समझदारी है."

    An Open Letter to the Jantar Mantar protestors:

    My dear young friends,

    I address you today not as a politician or an MP, but as someone deeply troubled by what is happening to your generation of young Indians.

    This is personal for me. I was born to a middle-class family: my…

    — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 15, 2026
  • Jul 15, 2026 10:54 IST

    Breaking News Today Live Updates: मणिपुर को मिली बड़ी सफलता, हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

    मणिपुर पुलिस और 33 AR की एक संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने इंफाल वेस्ट ज़िले के वांगोई पुलिस स्टेशन के तहत लोकतक झील के पास इशोक मामंग लीकाई में हथियार और गोला-बारूद का एक छिपा हुआ जखीरा बरामद किया है.

    A combined team of Manipur Police and 33 AR recovered a hidden cache of arms and ammunition from Ishok Mamang Leikai, near Loktak Lake under Wangoi-PS, Imphal West district during a search operation: Manipur Police pic.twitter.com/gbWK5SaZCn

    — IANS (@ians_india) July 15, 2026
  • Jul 15, 2026 10:00 IST

    Breaking News Today Live Updates: मेरठ के मोदीपुरम में लिफ्ट में फंसे आधा दर्जन लोग, 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसे

    ग्रेटर नोएडा के बाद अब मेरठ के मोदीपुरम से लिफ्ट में खराबी के बाद कुछ लोगों के फंसे होने का मामला सामने आया है. दरअसल, मोदीपुरम में सुपर टेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लिफ्ट बीच रास्ते में बंद हो गई और उसमें महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग समेत आधा दर्जन लोग फंस गए. करीब 15 मिनट तक लोगों की सांसें अटकी रहीं. घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की एफ-1 बिल्डिंग की है, जहां बिजली और जनरेटर दोनों बंद होने के बाद लिफ्ट रुक गई.

    बता दें कि 206 फ्लैट वाली इस 14 मंजिला बिल्डिंग में केवल दो लिफ्ट हैं, जिनमें से एक कई महीनों से खराब पड़ी है. ऐसे में दूसरी लिफ्ट पर पूरा भार रहता है. मंगलवार देर शाम बिजली आपूर्ति बाधित होने और जनरेटर बंद होने के कारण चल रही लिफ्ट भी बीच में रुक गई. लिफ्ट में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत कई लोग फंस गए, जिससे वहां दहशत का माहौल बन गया. काफी मशक्कत के बाद सोसाइटी के गार्ड और स्थानीय निवासियों ने मिलकर लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

    रेजिडेंट्स का आरोप है कि लिफ्ट में ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस (ARD), इमरजेंसी लाइट और वेंटिलेशन जैसी जरूरी सुरक्षा सुविधाएं मौजूद नहीं हैं. उनका कहना है कि वे नियमित मेंटेनेंस शुल्क देते हैं, इसके बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है. लोगों ने सोसाइटी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लिफ्टों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है.

  • Jul 15, 2026 09:55 IST

    Breaking News Today Live Updates: राजस्थान में 18 IPS अफसरों के तबादले, 2 डीजी और 6 IG रेंज के अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

    राजस्थान में बुधवार को 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया. इनमें दो डीजी और 6 आईजी रेंक के अधिकारी भी शामिल हैं. जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं उनमें IPS अनिल पालीवाल- महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा, आईपीएस अधिकारी मालिनी अग्रवाल- महानिदेशक पुलिस, यातयात, IPS शरत कविराज- IG,अपराध शाखा, आईपीएस अधिकारी राजेंद्र सिंह- IG,सतर्कता, जयपुर, IPS अंशुमन भोमिया- पुलिस आयुक्त, जोधपुर, आईपीएस अधिकारी डॉ. रवि- IG, अजमेर रेंज, IPS कैलाश चंद बिश्नोई- IG, आयोजना,आधुनिकीकरण और कल्याण, IPS डॉ.प्रीति चंद्रा- IG, भरतपुर रेंज, IPS प्रदीप मोहन शर्मा-अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन, आयुक्तालय, जयपुर, IPS राजेश कुमार कांवट-पुलिस अधीक्षक, बालोतरा, IPS नरेंद्र सिंह मीणा- कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन RAC, बीकानेर का नाम शामिल है.

  • Jul 15, 2026 08:41 IST

    Breaking News Today Live Updates: जगन्नाथ यात्रा से पहले पुरी समेत ओडिशा के कई इलाकों में झमाझम बारिश

    ओडिशा के पुरी में कल यानी गुरुवार से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले राज्य के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. पुरी में भी सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है.

    #WATCH | Odisha: Heavy rain lashes parts of Puri. pic.twitter.com/1umYYVGAOi

    — ANI (@ANI) July 15, 2026
  • Jul 15, 2026 08:11 IST

    Breaking News Today Live Updates: मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में सुबह-सुबह आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 2.8 दर्ज की गई तीव्रता

    पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में बुधवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स इलाके में सुबह 7.32 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई. इस भूकंप से अभी तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान या माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

    EQ of M: 2.8, On: 15/07/2026 07:32:12 IST, Lat: 25.812 N, Long: 90.219 E, Depth: 10 Km, Location: West Garo Hills, Meghalaya.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@DrNKalaiselvi@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/gbt9c3dcyy

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 15, 2026
  • Jul 15, 2026 07:29 IST

    Breaking News Today Live Updates: गुरुग्राम के झुंड सराय इलाके में गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

    हरियाणा के गुरुग्राम के झुंड सराय इलाके में मंगलवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

    #WATCH | Haryana | A massive fire broke out at a warehouse in the Jhund Sarai area in Gurugram. Efforts to douse the fire are underway. pic.twitter.com/bsphAgr3zS

    — ANI (@ANI) July 14, 2026
  • Jul 15, 2026 06:33 IST

    Breaking News Today Live Updates: म्यांमार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई तीव्रता

    म्यांमार में बुधवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप से अभी तक कहीं से भी जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, म्यांमार में बुधवार तड़के 2.46 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 106 किलोमीटर की गहराई में था.

    EQ of M: 3.6, On: 15/07/2026 02:46:52 IST, Lat: 26.969 N, Long: 95.829 E, Depth: 106 Km, Location: Myanmar.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@DrNKalaiselvi@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/SCxPKgmHd5

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 14, 2026
  • Jul 15, 2026 06:29 IST

    Breaking News Today Live Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ये है पूरा मामला

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से कर्नाटक में सूखे जैसे हालात को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

    Karnataka CM DK Shivakumar writes a letter to Prime Minister Narendra Modi seeking urgent intervention in view of the emerging drought situation in Karnataka. pic.twitter.com/p9AeOTSrx8

    — ANI (@ANI) July 15, 2026