Breaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई तीव्रता

Breaking News Today Live Updates: पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक बारिश का कहर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक बारिश का कहर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

30 Aug 2026

06:46 IST

एडिट

30 Aug 2026

11:25 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 30 August 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 30 अगस्त 2026 और दिन रविवार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर अभी कम नहीं हुआ है. ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी  ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को ओडिशा में अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान है. जबकि पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 137वें एपिसोड का आज प्रसारण किया जाएगा. इसके साथ ही पीएम मोदी अपनी दो देशों की चार दिवसीय यात्रा के दौरान आज ताशकंद में मौजूद रहेंगे. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे. जहां वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे. जबकि सीएम योगी आज मेरठ में आयोजित होने वाले घुमंतू समाज विमुक्ति दिवस समारोह में शिरकत करेंगे. भारतीय चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी दिन है. उधर ब्रिक्स समूह की चौथी अंतर-सत्रीय पार्टनिर बैठक और पर्यावरण पर ब्रिक्स कार्य समूह की 18वीं बैठक का आज आयोजन होगा.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Aug 30, 2026 11:25 IST

    Breaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई तीव्रता

    अफगानिस्तान में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. एनसीएस के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 दर्ज की गई. ये भूकंप रविवार सुबह 9.36 बजे आया. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 147 किमी की गहराई में था.

    EQ of M: 4.9, On: 30/08/2026 09:36:56 IST, Lat: 36.347 N, Long: 71.496 E, Depth: 147 Km, Location: Afghanistan.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/ZVC4LrN6e9

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 30, 2026
  • Aug 30, 2026 11:22 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार में उफान पर गंगा, भागलपुर में बूढ़ानाथ मंदिर परिसर तक पहुंचा पानी

    नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में नदियां उफान पर हैं. इस बीच गंगा नदी में भी बहाव तेज हो गया है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. भागलपुर में भी गंगा का पानी निचले इलाकों में पहुंचने लगा है. इस बीच बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में भी गंगा का पानी पहुंच गया है.

    Bhagalpur, Bihar: Rising water levels have brought the Ganga into the premises of Budhanath Temple. pic.twitter.com/kn96QxgLwt

    — IANS (@ians_india) August 30, 2026
  • Aug 30, 2026 10:13 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार में 27 DSP का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

    बिहार सरकार ने रविवार को 27 डीएसपी का तबादला कर दिया. जिसे लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गई है. कई जिलों में नए एसडीपीओ कमान संभालेंगे. STF, निगरानी समेत कई जगह तैनात अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है. तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

  • Aug 30, 2026 10:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के योग फेडरेशन के कार्यक्रम में की शिरकत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की यात्रा पर हैं. रविवार को पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के योग फेडरेशन द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए. प्रधानमंत्री मोदी उज़्बेकिस्तान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. आज बाद में, प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे.

    #WATCH | Tashkent, Uzbekistan: Prime Minister Narendra Modi participates in a yoga programme organised by the Yoga Federation of Uzbekistan

    PM Modi is on a two-day state visit to Uzbekistan. Later today, the Prime Minister will hold delegation-level talks with President… pic.twitter.com/uQLBrzFcrp

    — ANI (@ANI) August 30, 2026
  • Aug 30, 2026 10:06 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के शाहदरा इलाके में चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में लगी भीषण आग

    दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधी नगर पुलिस स्टेशन इलाके में पुराने सीलमपुर में एक चार मंजिला इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई. ऊपर की मंजिल पर रह रहे एक किराएदार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

    #WATCH | Delhi: Fire Officer Anoop Singh says, “There is a warehouse of clothes inside the house. Six fire tenders are currently on-site. We received the call around 8:21 AM. Everyone was rescued, and the area has been cleared…” https://t.co/4c6VtcZm7upic.twitter.com/qnSKNIkvy5

    — ANI (@ANI) August 30, 2026
  • Aug 30, 2026 09:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: फरीदाबाद में रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लौट रहे दो भाइयों की कार से कुचलकर मौत

    हरियाणा के फरीदाबाद में राखी मनाकर लौट रहे दो भाइयों की हिट-एंड-रन घटना में मौत हो गई. जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया, “अखिलेश और अभिषेक नाम के दो भाई सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई."

    Faridabad, Haryana: On the hit-and-run incident in which two brothers returning after celebrating Rakhi died, investigation officer Devendra says, “Akhilesh and Abhishek, two brothers, were standing on the side when a car hit them. Both died on the spot…” pic.twitter.com/LBAxTSgGYf

    — IANS (@ians_india) August 30, 2026
  • Aug 30, 2026 07:56 IST

    Breaking News Today Live Updates: पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में कथित तौर पर छात्र ने की खुदकुशी

    हरियाणा के पानीपत के रहने वाले और UILS के पांचवें साल के छात्र चैतन्य की पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल नंबर 4 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस छात्र को PGI ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन घटना से जुड़े हालात की जांच कर रहे हैं.

    A fifth-year UILS student, Chaitanya from Panipat, Haryana, allegedly died by suicide at Panjab University’s Boys Hostel No. 4. Police took him to PGI, where doctors declared him brought dead. Police and university authorities are investigating the circumstances surrounding the… pic.twitter.com/kc0PjGD8Jf

    — IANS (@ians_india) August 29, 2026
  • Aug 30, 2026 07:20 IST

    Breaking News Today Live Updates: म्यांमार में आधी रात को कांपी धरती, महसूस किए गए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

    म्यांमार में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, म्यांमार में रविवार तड़के एक बजकर 23 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 210 किमी की गहराई में बताया गया.

    EQ of M: 4.0, On: 30/08/2026 01:23:40 IST, Lat: 36.477 N, Long: 70.440 E, Depth: 210 Km, Location: Afghanistan.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/Y4W0KzBMpw

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 29, 2026
  • Aug 30, 2026 06:48 IST

    Breaking News Today Live Updates: राजधानी मेट्रो स्टेशन के पास टिंबर मार्केट में लकड़ी और प्लाईवुड की फैक्ट्री में लगी आग

    बाहरी दिल्ली में राजधानी मेट्रो स्टेशन के पास टिंबर मार्केट में लकड़ी और प्लाईवुड की एक फैक्ट्री में आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग की विभीषिका को देखते हुए 21 और गाड़ियां मौके पर पहुंची. तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया.

    A fire broke out at a timber and plywood factory in Outer Delhi’s Timber Market near Rajdhani Metro Station. Fire services received the alert at 3 PM, initially deploying four tenders before increasing the response to 25 fire tenders. The blaze was classified as a medium-category… pic.twitter.com/xKXB28nbx8

    — IANS (@ians_india) August 30, 2026