Breaking News Today Live Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश से हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान के पास बह रहा पानी
Breaking News Today Live Updates: संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है. सोमवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया गया. आज इस बिल पर चर्चा होगी. वहीं मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Breaking News Today Live Updates: संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है. सोमवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया गया. आज इस बिल पर चर्चा होगी. वहीं मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
![]()
Suhel Khan
28 Jul 2026
06:22 IST
एडिट
28 Jul 2026
12:09 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 28 जुलाई 2026 और दिन मंगलवार है. दिल्ली वालों को अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है. हालांकि इस दौरान दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. संसद का मानसून सत्र जारी है. आज इस सत्र का 7वां दिन है. ऐसे में आज संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी. विपक्षी भी चर्चा के लिए राजी हो गया है. सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि बिल लोकसभा में आज ही पास हो जाए.
वहीं संसद की रणनीति तय करने के लिए आज सुबह 9.30 बजे एनडीए सांसदों की बैठक होगी. पीएम मोदी इस बैठक में एनडीए सांसदों को संबोधित भी करेंगे. उधर सुप्रीम कोर्ट आज एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद उसकी रिलीज को चुनौती देने वाली ओडिशा सरकार की याचिका पर सुनवाई कर सकता है.
वहीं शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान आज आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के साथ मंच साझा करेंगे. इस दौरान वे भुवनेश्वर में एक पुस्तक के विमोचन समारोह में साथ आएंगे नजर. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Jul 28, 2026 12:06 IST
Breaking News Today Live Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश से हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान के पास बह रहा पानी
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. जहां पानी खतरे के निशान के पास बह रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं और लगातार निगरानी व सुरक्षा उपाय लागू कर रही हैं.
Haridwar, Uttarakhand: Rising water levels of the Ganga due to heavy rainfall in hilly areas have brought the river close to the danger mark. The district administration and disaster management teams are on alert, with continuous monitoring and safety measures in place pic.twitter.com/vS1rLqmluO
— IANS (@ians_india) July 28, 2026Jul 28, 2026 11:14 IST
Breaking News Today Live Updates: पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी की 7वीं पुण्यतिथि आज, CM रेवंत रेड्डी की पत्नी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी की आज 7वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर हैदराबाद में सीएम रेवंत रेड्डी की पत्नी गीता रेड्डा ने नेकलेस रोड पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
Hyderabad, Telangana: On the 7th death anniversary of former Union Cabinet Minister Jaipal Reddy, Chief Minister Revanth Reddy’s wife, Geetha Reddy, paid floral tributes at Necklace Road. pic.twitter.com/U7zHaMKazM
— IANS (@ians_india) July 28, 2026Jul 28, 2026 10:44 IST
Breaking News Today Live Updates: चीन में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 दर्ज की गई तीव्रता
चीन में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिससे लोग सहम गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, ये भूकंप मंगलवार सुबह 9.04 बजे आया. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 64 किमी की गहराई में था. हालांकि इस भूकंप से अभी तक कहीं से भी किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.
EQ of M: 5.5, On: 28/07/2026 09:04:09 IST, Lat: 35.368 N, Long: 99.337 E, Depth: 64 Km, Location: China.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 28, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@DrNKalaiselvi@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/jn6URaRZXVJul 28, 2026 10:32 IST
Breaking News Today Live Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, प्रेम नगर के नंदा की चौकी में टोंस नदी का नवनिर्मित पुल क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड के कई इलाकों में इनदिनों जमकर बारिश हो रही है. इस बीच देहरादून के प्रेम नगर के नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर नवनिर्मित पुल लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे देहरादून, विकासनगर और हिमाचल प्रदेश के बीच यातायात बाधित हो गया है.
Dehradun, Uttarakhand: Continuous rainfall has damaged the newly constructed bridge over the Tons River at Nanda Ki Chowki in Prem Nagar, disrupting traffic between Dehradun, Vikasnagar and Himachal Pradesh pic.twitter.com/CYZFv9cdYm
— IANS (@ians_india) July 28, 2026Jul 28, 2026 09:37 IST
Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद भंडारा जिले में टूटी झील, जलमग्न हुए आसपास के इलाके
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है. महाराष्ट्र में भी भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते भंडारा जिले के सकोली तालुका के सुंदरी गांव में एक झील टूट गई, जिससे आसपास के कृषि क्षेत्रों में पानी भर गया. इससे खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है.
Bhandara, Maharashtra: Heavy rainfall caused a lake to breach in Sundari village of Sakoli taluka, Bhandara district, flooding nearby agricultural fields
(Video Source: Disaster Management) pic.twitter.com/16fzfvgpAv
— IANS (@ians_india) July 28, 2026Jul 28, 2026 08:47 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, दफ्तर जाने वालों को हो रही परेशानी
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है. जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. मौसम विभाग ने भी आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है.
Delhi: Parts of the national capital experienced rainfall pic.twitter.com/fdXjAojt8c
— IANS (@ians_india) July 28, 2026Jul 28, 2026 07:51 IST
Breaking News Today Live Updates: देहरादून में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में की गई छुट्टी
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को आज के लिए बंद कर दिया गया है.
Dehradun, Uttarakhand: In view of the orange alert for heavy rainfall, all schools from Classes 1 to 12 have been declared closed for today pic.twitter.com/V0y0fBgbGn
— IANS (@ians_india) July 28, 2026Jul 28, 2026 07:46 IST
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सड़क से फिसली बस, सुरक्षा बलों ने सभी यात्रियों को किया रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मंगलवार सुबह हरि गनीवां में एक यात्री बस सड़क से फिसल गई. उसके बाद सीआरपीएफ, आईटीबीपी और सिविल पुलिस कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायल यात्रियों को बाहर निकाल लिया. यात्रियों को इलाज के लिए कंगन अस्पताल पहुंचाया गया है.
Ganderbal, Jammu & Kashmir: A Yatri bus skidded off the road at Hari Ganiwan in Ganderbal. CRPF, ITBP, and Civil Police personnel rescued all injured passengers and shifted them to Kangan Hospital for treatment
(Source: SDRF) pic.twitter.com/mPvNFx1akq
— IANS (@ians_india) July 28, 2026Jul 28, 2026 07:01 IST
Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु सरकार ने अगले 3 महीने तक पड़ोसी राज्यों में निर्माण सामग्री भेजने पर लगाई रोक
तमिलनाडु की विजय थलापति सरकार ने अगले तीन महीने तक पड़ोसी राज्यों में निर्माण सामग्री भेजने पर रोक लगा दी है. यह रोक तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. जो अगले 3 महीने तक जारी रहेगी. इसके साथ ही तमिलनाडु से एम-सैंड (M-Sand), मेटल जेली, क्रश्ड स्टोन, रोड़े और अन्य निर्माण एग्रीगेट तमिलनाडु से दूसरे राज्यों में नहीं भेज पाएंगे.
Jul 28, 2026 06:35 IST
Breaking News Today Live Updates: जबलपुर के उखरी रोड पर स्थित एक इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
मध्य प्रदेश के जबलपुर में उखरी रोड स्थित ‘पारस टेंट हाउस एंड सप्लायर्स’ की दूसरी और तीसरी मंजिल पर सोमवार देर रात भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.
#WATCH | Jabalpur, MP | A massive fire engulfed the second and third floors of the ‘Paras Tent House and Suppliers’ on Ukhri Road. Five to six fire tenders were present at the scene. (27.07) pic.twitter.com/YPERt8Dqim
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 28, 2026Jul 28, 2026 06:24 IST
Breaking News Today Live Updates: पुरी में पवित्र नीलाद्री बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई जगन्नाथ रथ यात्रा
ओडिशा के पुरी में चल रही वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा पवित्र नीलाद्रि बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गई. मंदिर प्रमुख अरबिंद पाधी ने कहा, “रथ उत्सव के अंतिम अनुष्ठान, नीलाद्री बीजे के साथ, इस वर्ष की रथ यात्रा का समापन हो गया है. हम सभी सेवकों, सेवायतों और कर्मचारियों के सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक आभारी हैं। मंदिर प्रशासन ने उत्सव के दौरान सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया. हम जिला प्रशासन, पुलिस, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन, विभिन्न सरकारी विभागों और पुरी के लोगों को उनके हार्दिक समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं."
Puri, Odisha: The 2026 Jagannath Rath Yatra concluded with the sacred Niladri Bije ritual pic.twitter.com/CsvCcp2Blm
— IANS (@ians_india) July 28, 2026