Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची की बढ़ाई गई तारीख
Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून देशभर में जमकर बरस रहा है. जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून देशभर में जमकर बरस रहा है. जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
![]()
Suhel Khan
24 Aug 2026
06:32 IST
एडिट
24 Aug 2026
11:06 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 24 अगस्त 2026 और दिन सोमवार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है. इसके साथ ही कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आज से दो-दिवसीय 9वां राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन शुरू हो रहा है. गृह मंत्री अमित शाह इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे. वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार आज से यूपी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह GenZ के साथ संवाद करेंगे.
वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली जाएंगे. जहां वे अमर शहीद राणा बेनी माधव बख्श सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उधर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत-रूस अंतर गवर्मेंटल आयोग (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करने के लिए रूस की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी करेंगे.
जबकि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय आज से दिल्ली में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिककरण (PMFME) पर प्रधानमंत्री का सम्मेलन आयोजित करेगा. वहीं न्यूयॉर्क में आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 10,211वीं बैठक का आयोजन होगा. जिसमें विशेष रूप से सूडान के संकटपूर्ण हालातों पर चर्चा की जाएगी. आज सावन महीने का अंतिम सोमवार है. इस अवसर पर देशभर के शिवालयों में विशेष रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की जाएगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Aug 24, 2026 11:04 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची की बढ़ाई गई तारीख
राजधानी दिल्ली में SIR को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा अपडेट दिया है. दरअसल, चुनाव आयोग ने दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची की तारीख बढ़ा दी है.पहले 24 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन अब चुनाव आयोग 31 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा. 31 अगस्त से 30 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी. उसके बाद दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी की जाएगी. बताया जा रहा है कि पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइजेशन और पुनर्व्यवस्था के चलते शेड्यूल बदला गया है. बता दें कि दिल्ली में करीब 1.45 करोड़ मतदाताओं की SIR प्रक्रिया चल रही है.
Aug 24, 2026 10:39 IST
Breaking News Today Live Updates: कोलकाता एयरपोर्ट के पास एक इंटरनेशनल कार शोरूम में लगी भीषण आग, 30 गाड़ियां जलकर खाक
कोलकाता एयरपोर्ट के पास एक इंटरनेशनल कार शोरूम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. जिससे लगभग 30 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. फायर फाइटर्स को तुरंत सूचना दी गई और उन्होंने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
#WATCH | Kolkata, West Bengal | On the fire that broke out at a car showroom, Fire Department Officer-in-Charge Subhasis Nag says, “We received the alert around 4:45… We requisitioned fire tenders to carry out the firefighting operations. Eight fire tenders arrived, and the fire… https://t.co/sS9LhzBn9Ppic.twitter.com/ETfaICCpMi
— ANI (@ANI) August 24, 2026Aug 24, 2026 10:36 IST
Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु के CM विजय ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के विस्तार का किया एलान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा योजना के विस्तार, ‘वेट्री पयनम’ की घोषणा की है. इस योजना के तहत, महिलाएं मेट्रोपॉलिटन और शहरी इलाकों में चलने वाली एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स सरकारी बसों में मुफ़्त यात्रा कर सकती हैं. ज़िलों के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए, महिलाएं मोफुसिल और पहाड़ी इलाकों में सामान्य किराए वाली बसों में मुफ़्त यात्रा कर सकती हैं. सरकार ने इस योजना को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, यानी 2 अक्टूबर से लागू करने का फैसला किया है. इसमें आय की कोई सीमा या यात्राओं की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं होगी. ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी इस योजना के तहत मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकते हैं.
Chennai, Tamil Nadu: CM Vijay announces Vetri Payanam, an expansion of the free bus travel scheme for women.
Under the scheme, women can avail free travel on Express, LSS, and Deluxe government buses operating in metropolitan and urban areas.
To facilitate travel between… pic.twitter.com/V9hh7WixM6
— ANI (@ANI) August 24, 2026Aug 24, 2026 09:51 IST
Breaking News Today Live Updates: लद्दाख के लेह में सुबह-सुबह आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई तीव्रता
लद्दाख के लेह में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, ये भूकंप सुबह 8.25 बजे आया. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 120 किमी की गहराई में था.
EQ of M: 3.5, On: 24/08/2026 08:25:07 IST, Lat: 36.700 N, Long: 74.343 E, Depth: 120 Km, Location: Leh, Ladakh.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 24, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/Ud4a54FqZ8Aug 24, 2026 09:27 IST
Breaking News Today Live Updates: सीएम योगी आज रायबरेली को देंगे करोड़ रुपये की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोनजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी का ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में होगा. जहां वे कुल 346 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
Aug 24, 2026 09:21 IST
Breaking News Today Live Updates: गाजियाबाद, फरीदाबाद और मुजफ्फरनगर में 9 स्थानों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गाजियाबाद, फरीदाबाद और मुजफ्फरनगर में 9 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने और उसे आगे पास करने के मामले में ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA), 2002 के तहत कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, ED के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार सुबह ‘जंबुद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड’ से जुड़े एक मामले में तलाशी अभियान शुरू किया. इस कंपनी पर आरोप है कि इसने सामान की असल आवाजाही के बिना ही फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए बोगस ITC बनाने और उसे आगे बढ़ाने का काम किया.
The Enforcement Directorate is conducting searches at nine premises in Muzaffarnagar, Ghaziabad, and Faridabad under the provisions of the Prevention of Money Laundering Act (PMLA), 2002, in the case of fraudulent availment and passing of bogus Input Tax Credit (ITC): Officials
— ANI (@ANI) August 24, 2026Aug 24, 2026 08:40 IST
Breaking News Today Live Updates: लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कहा- मैंने यहां से की थी पढ़ाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. सोमवार सुबह वे लखनऊ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा, “उच्च शिक्षा के लिए IIT जाने से पहले मैंने यहीं अपनी पढ़ाई की थी. लंबे समय बाद, मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं तक एक संदेश पहुंचाने के लिए लखनऊ लौटा हूं, खास तौर पर, मैं यहां हमारे बूथ लेवल अधिकारियों को संबोधित करने आया हूं, जो हमारे लोकतंत्र की नींव हैं. इसके अलावा, चुनाव प्रक्रिया को समझाने और पूरी व्यवस्था की पारदर्शिता पर जोर देने के लिए उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन्हीं शब्दों के साथ, मैं एक बार फिर सभी मतदाताओं का अभिवादन करता हूं."
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Gyanesh Kumar, Chief Election Commissioner, says, “I received my education here before moving on to the IIT for higher studies. After a long time, I have returned to Lucknow to convey a message to the voters of Uttar Pradesh. Specifically, I am… pic.twitter.com/KIJLZZrsp0
— ANI (@ANI) August 24, 2026Aug 24, 2026 07:42 IST
Breaking News Today Live Updates: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, भरतपुर में सुबह 4 बजे से बरस रहे बदरा
राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भरतपुर में भी सुबह 4 बजे से बारिश का सिलसिला जारी है. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई. लेकिन लगातार हो रही बारिश ने परेशानी भी बढ़ा दी है. क्योंकि लोग काम धंधे के लिए घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं.
Bharatpur, Rajasthan: Heavy monsoon rain since 4 AM brought relief from the humid heat pic.twitter.com/921zdyJqwJ
— IANS (@ians_india) August 24, 2026Aug 24, 2026 07:31 IST
Breaking News Today Live Updates: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
आज यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस है. देश इस साल अपना 35वां आजादी का जश्न मना रहा है. इस अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा और यूक्रेन के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा, वहां की सरकार और लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई. हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं."
External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar extended his warm felicitations to Ukrainian Foreign Minister Andrii Sybiha, as well as the Government and people of Ukraine, on the occasion of their Independence Day.
In his tweet, EAM Jaishankar writes, “Felicitations to FM Andrii… pic.twitter.com/3SJhbqK5kC
— ANI (@ANI) August 24, 2026Aug 24, 2026 06:44 IST
Breaking News Today Live Updates: सावन का अंतिम सोमवार आज, देशभर के मंदिरों और शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आज सावन महीने का आखिरी सोमवार है. ऐसे में सुबह से ही देशभर के मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. झारखंड के देवघर में भी सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.
#WATCH | Deoghar, Jharkhand: A massive crowd of devotees gathers at Baba Baidyanath Dham Temple on the occasion of the last Sawan Somvaar to offer prayers and perform rituals. pic.twitter.com/88dSOXEKmo
— ANI (@ANI) August 24, 2026Aug 24, 2026 06:34 IST
Breaking News Today Live Updates: नोएडा में खाद्य विभाग की छापेमारी, गढ़ी चौखंडी में 300 KG मिलावटी पनीर जब्त
नोएडा में खाद्य विभाग ने बड़ी छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध मिलावटी पनीर जब्त किया गया. खाद्य विभाग की टीम ने गढ़ी चौखंडी की एक डेयरी पर छापेमारी के दौरान लगभग 300 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर जब्त किया. इसके साथ ही पनीर, लड्डू, खोया और दही समेत आठ सैंपल आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं. रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Noida, Uttar Pradesh: The Food Department seized around 300 kg of suspected adulterated paneer during a raid at a dairy in Garhi Chaukhandi. Eight samples, including paneer, laddoo, khoya and curd, were sent to a laboratory for further testing. Further action will be taken after… pic.twitter.com/ij3eGeAoyj
— IANS (@ians_india) August 24, 2026