Breaking News Today Live Updates: रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, बस को बनाया निशाना; 5 लोगों की मौत

Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में इससे बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में इससे बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

16 Sep 2026

06:33 IST

एडिट

16 Sep 2026

12:26 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 16 September 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 16 सितंबर 2026 और दिन बुधवार है. पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज उनके पैतृक गांव वडनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कोलकाता के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा को केंद्र में रखते हुए आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वहीं पीएम मोदी आज यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें EPS-95 पेंशन वृद्धि आदि पर चर्चा होगी. वहीं सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान को नई गति देने के लिए पोर्टल लॉन्च किया जाएगा.

वहीं उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में भी आज सुनवाई होगी. उधर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भारतीय विश्व मामलों की परिषद (ICWA) के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत होगी. ‘वाना (WANA) में संकट: भारत के लिए नीतिगत निहितार्थ’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में पश्चिम एशिया और उत्तर अफ्रीका क्षेत्र में जारी संकट तथा उसके भारत पर संभावित नीतिगत प्रभावों पर चर्चा की जाएगी.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Sep 16, 2026 12:26 IST

    Breaking News Today Live Updates: रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, बस को बनाया निशाना; 5 लोगों की मौत

    रूस और यूक्रेन के बीच घमासान जारी है. इस बीच रूस ने यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोव्स्क में एक बस पर बड़ा हमला किया है. जिसमें पांच लोगों की मौत हुई है. 

  • Sep 16, 2026 11:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: गृह मंत्री शाह के UCC के एलान पर आया जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मदनी का बयान

    गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी लागू करने के बयान पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “गृह मंत्री का यह एलान कि 2029 से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा, एक बुनियादी सवाल खड़ा करता है: क्या देश संविधान से चलेगा या किसी राजनीतिक पार्टी के वैचारिक एजेंडे से? यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना संविधान की सर्वोच्चता और नागरिकों को मिली धार्मिक आज़ादी को कमज़ोर करने की एक सोची-समझी कोशिश है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद देश के धर्मनिरपेक्ष संविधान, लोकतंत्र और कानून के शासन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. इसलिए, इसने यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ उत्तराखंड हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है और न्याय की उम्मीद है. उत्तराखंड हाई कोर्ट में अब तक छह सुनवाई हो चुकी हैं, और जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से सीनियर वकील कपिल सिबल और अन्य वकील कोर्ट में पेश हुए हैं."

    Jamiat Ulama-i-Hind President Arshad Madani tweets, “The Home Minister’s announcement that a Uniform Civil Code (UCC) will be implemented in all 21 states governed by the NDA before 2029 raises a fundamental question: will the country be governed by the Constitution or by the… pic.twitter.com/94dOVD6r3B

    — IANS (@ians_india) September 16, 2026
  • Sep 16, 2026 11:31 IST

    Breaking News Today Live Updates: मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

    पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के आरोप में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि CRPF और SSB जवानों पर गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है.

    STORY | Two militants arrested for firing at security personnel in Manipur

    Two militants belonging to a proscribed outfit have been arrested for their alleged involvement in firing at CRPF and SSB personnel, police said on Wednesday.

    READ: https://t.co/UA5knREE1Opic.twitter.com/iu2vwGlWQO

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 16, 2026
  • Sep 16, 2026 09:51 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का कहर, 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    बिहार में भी इनदिनों बाढ़ ने कहर बरपा रखा है. राज्य के 15 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. जहां 49 लाख से अधिक लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है. इस बीच बिहार में हुए बाढ़ के आकलन के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम आज जायजा लेने बिहार आएगी. राज्य के बाढ़ग्रस्त जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया मधेपुरा और अरवल शामिल है. बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम आज सुबह 10:30 बजे पटना पहुंचेगी.

  • Sep 16, 2026 09:42 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में शख्स की चाकू मारकर हत्या, माचिस को लेकर हुआ था झगड़ा

    दिल्ली के केशव पुरम पुलिस स्टेशन के तहत कन्हैया नगर में माचिस को लेकर हुए झगड़े के बाद चाकू मारने की घटना सामने आई. जहां 30 वर्षीय भवानी नाम के एक शख्स को चाकू मार दिया गया. उसके बाद उसे ले जाया गया, जहां व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे घायल व्यक्ति आशा राम (32) को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

    Delhi | On 15.09.2026, a stabbing incident was reported in Kanhaiya Nagar, PS Keshav Puram, following a quarrel over a matchbox. One person, Bhawani (30), was declared brought dead, while the second injured person, Asha Ram (32), was discharged after treatment. FIR No. 321/2026…

    — ANI (@ANI) September 16, 2026
  • Sep 16, 2026 09:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने बुधवार को राज्य के विकास को अलग-अलग क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ाने की धामी की कोशिशों और गरीबों को सशक्त बनाने के उनके संकल्प की तारीफ की.

    Working hard to further Uttarakhand’s progress: PM Modi extends birthday greetings to CM Dhami

    · Prime Minister Narendra Modi on Wednesday extended birthday greetings to Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami, praising his efforts to accelerate the state’s development… pic.twitter.com/gEQgmIkwJj

    — IANS (@ians_india) September 16, 2026
  • Sep 16, 2026 08:24 IST

    Breaking News Today Live Updates: आगरा के किरावली में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

    आगरा के किरावली में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में मोटरसाइकिल, फ्रिज, फर्नीचर, सिलाई मशीन और घर का अन्य सामान जल गया. ये सामान घर के मालिक की बेटी की शादी के लिए जमा किया गया था. धमाके से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. गनीमत ये रही कि जब सिलेंडर फटा उस समय घर के अंदर कोई नहीं था. घटना के बाद नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

    Agra, Uttar Pradesh: Fire broke out in a house in Kirawali after a gas cylinder exploded, reducing household belongings worth lakhs of rupees to ashes. A motorcycle, refrigerator, furniture, sewing machine and other household items were gutted in the fire. Items collected for the… pic.twitter.com/6HA9OMrao2

    — IANS (@ians_india) September 16, 2026
  • Sep 16, 2026 08:21 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इनदिनों गणेशोत्सव की धूम मची हुई है. इस बीच भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए लालबागचा राजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं.

    Mumbai, Maharashtra: A large number of devotees gathered at Lalbaugcha Raja to seek the blessings of Lord Ganesha. pic.twitter.com/ZEwN6godTJ

    — IANS (@ians_india) September 16, 2026
  • Sep 16, 2026 08:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के वजीरपुर गांव के पास दो छात्रों के बीच हुआ झगड़ा, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    राजधानी दिल्ली के वजीरपुर गांव के पास मंगलवार को सत्यवती कॉलेज के दो छात्रों के बीच झगड़ा हो गया. इस घटना में दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. MLC और शुरुआती जांच के आधार पर, पुलिस कानून के अनुसार जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है.

    A quarrel broke out near Wazirpur Village on September 15, 2026, involving two Satyawati College students. Two vehicles were also found damaged at the spot. The Crime Team and Forensic Science Laboratory (FSL) Team inspected the scene. Based on the MLCs and preliminary inquiry,… pic.twitter.com/vDfOckgzqG

    — IANS (@ians_india) September 16, 2026
  • Sep 16, 2026 07:59 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के पल्ला गांव में शख्स ने की खुदकुशी, गोली मारकर दी जान

    दिल्ली के पल्ला गांव में मंगलवार शाम मनोज नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. अलीपुर पुलिस और क्राइम टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए. शव को कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया. पुलिस कथित आत्महत्या की वजह और उसने हथियार कैसे हासिल किया इस बारे में जांच कर रही है.

    Delhi: A 41-year-old man, identified as Manoj, allegedly died by suicide after shooting himself with a pistol in Palla village around 7:30–8 pm. The incident created panic in the area. Alipur police and crime team officials reached the spot, inspected the scene and collected… pic.twitter.com/Fp47Qf2bSM

    — IANS (@ians_india) September 15, 2026
  • Sep 16, 2026 06:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: बाढ़ के बाद नेपाल में भूकंप का कहर, आधी रात कांपी धरती; इतनी रही तीव्रता

    पड़ोसी देश नेपाल में लगातार कुदरत कहर बरपा रही है. पिछले महीने आई बाढ़ के बाद अब नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, नेपाल में मंगलवार तड़के 1.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई. ये भूकंप जमीन के नीचे 81 किमी की गहराई में आया. अभी तक इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है.

    EQ of M: 4.5, On: 16/09/2026 01:36:18 IST, Lat: 29.419 N, Long: 81.850 E, Depth: 81 Km, Location: Nepal.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/lf7IQ4iwUf

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 15, 2026