पाकिस्तानी रेंजर दिखाता रहा एटीट्यूड, BSF जवान के कूल अंदाज ने लूटी महफिल, देखें Viral Video
वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Aug 10, 2026, 06:12 PM IST
Viral Video: भारत-पाकिस्तान सीमा पर 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह का एक मजेदार और वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में जहां एक तरफ पाकिस्तानी रेंजर पूरी ताकत और एटीट्यूड के साथ आक्रामक मुद्रा दिखाता नजर आ रहा है, वहीं BSF जवान के शांत, संयमित और बेफिक्र अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
![]()
भारतीय जवान ने बनाया माहौल (तस्वीर साभार- @itsbharatlive)
Viral Video: भारत और पाकिस्तान की सीमा पर रोजाना होने वाला 'बीटिंग रिट्रीट' हमेशा से ही अपने रोमांच, देशभक्ति के जज्बे और जवानों के शानदार मार्च-पास्ट के लिए जाना जाता है। हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो (Trending Video) में इस गंभीर और जोशीले समारोह का एक बेहद अलग और मजेदार पहलू देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैरियर के उस पार तैनात पाकिस्तानी रेंजर पूरे एटीट्यूड और आक्रामक अंदाज में हाथ उठाकर पोज दे रहा है और अपना दम दिखा रहा है। उसकी भंगिमा में काफी आक्रामकता और सख्ती नजर आती है। लेकिन ठीक सामने खड़े भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान का रिएक्शन देखने लायक था।
पाकिस्तानी रेंजर की आक्रामक चाल-ढाल के जवाब में BSF जवान बिल्कुल शांत और बेफिक्र खड़ा नजर आता है। उसने किसी तरह का गुस्सा या प्रतिक्रिया देने के बजाय एकदम संयमित रुख बनाए रखा। रेंजर का यह एटीट्यूड देखकर BSF जवान जिस सहजता से अपनी ड्यूटी निभाता रहा, उसने वहां मौजूद दर्शकों और नेटिजन्स को हंसने पर मजबूर कर दिया। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...
भारतीय जवान ने बनाया माहौल
वीडियो देखकर आप भी जरूर भारतीय जवान की तारीफ कर रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'itsbharatlive' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया। इतना ही नहीं यूजर्स इस पर तरह-तरह की मजेदार टिप्पणियां भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि BSF जवान ने तो सामने वाले को बिल्कुल भाव ही नहीं दिया। वहीं, कुछ अन्य का कहना है कि इसे कहते हैं असली कॉन्फिडेंस, शांत रहकर ही सामने वाले का एटीट्यूड फेल कर दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article