BSNL यूजर्स के लिए बड़ा झटका! महंगा किया 225 रुपए वाला प्लान, चुपचाप इतने दिन घटा दी Validity
Aug 21, 2026 12:14 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
बीएसएनएल ने अपने यूजर्स झटका देते हुए 225 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 30 दिन से 28 दिन की हो गई है। इस प्लान में 2.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं।

225 रुपए में अब 30 नहीं सिर्फ 28 दिन चलेगा SIM
BSNL के सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। कंपनी के 225 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव हुआ है। खास बात यह है कि BSNL ने इस प्लान की कीमत नहीं बढ़ाई है, लेकिन इसकी वैलिडिटी कम कर दी गई है। पहले जहां इस रिचार्ज के साथ 30 दिन की सर्विस वैलिडिटी मिलती थी, अब ग्राहकों को सिर्फ 28 दिन मिलेंगे। यानी 225 रुपए खर्च करने के बाद दो दिन का फायदा पहले की तुलना में कम हो गया है।
इस प्लान में ग्राहकों को रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, Unlimited Voice Calling और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। रोज मिलने वाला हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। प्लान में कोई OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है। हालांकि वैलिडिटी में दो दिन की कमी पहली नजर में छोटी लग सकती है, लेकिन साल में बार-बार रिचार्ज करने वाले ग्राहकों पर इसका असर पड़ता है। इसी वजह से BSNL का 225 रुपए प्लान अब पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा पड़ रहा है।
रोज के हिसाब से कितनी बढ़ गई कीमत
पहले 225 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 30 दिन थी। ऐसे में इसका रोज का खर्च करीब 7.50 रुपए बैठता था। अब वैलिडिटी 28 दिन होने के बाद 225 रुपए को 28 से बांटें तो रोज का खर्च करीब 8.04 रुपए पड़ता है। यानी रोज के हिसाब से खर्च में करीब 54 पैसे का अंतर आया है। देखने में यह रकम छोटी लगती है, लेकिन पूरे साल कई बार रिचार्ज करने पर इसका असर बढ़ जाता है।
BSNL के 225 रुपए वाले प्लान में अब मिलेंगे ये फायदे
BSNL का यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें रोजाना ज्यादा इंटरनेट डेटा चाहिए। इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। अगर किसी दिन आपका 2.5GB डेटा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट बंद नहीं होता। इसके बाद स्पीड 40 Kbps तक कम हो जाती है।
सिर्फ डेटा ही नहीं, BSNL के 225 रुपए प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ ग्राहक को रोज 100 SMS भी मिलते हैं। यानी अलग से वॉइस या SMS पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ती। इस प्लान में कोई OTT बेनेफिट्स नहीं दिया गया है। इसका मतलब Netflix, Disney+ Hotstar या दूसरे OTT प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन इस रिचार्ज के साथ नहीं मिलता।
BSNL ने 225 रुपए वाले प्रीपेड प्लान सितंबर 2025 में पेश किया था। उस समय इसमें 30 दिन की वैलिडिटी, 2.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड लोकल/STD कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन दिए गए थे।
