BSNL Recharge Plan: Jio-Airtel की नींद उड़ाने आया BSNL का ये प्लान! हर दिन 3GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, जानें कितने का है रिचार्ज

BSNL Recharge Plan: BSNL का 299 रुपये प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। यानी पूरे महीने कुल 90GB डेटा मिलता है। साथ ही यूजर्स को फ्री एंटरटेनमेंट टीवी का फायदा भी दिया जाता है।

BSNL Recharge Plan: Jio-Airtel की नींद उड़ाने आया BSNL का ये प्लान! हर दिन 3GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, जानें कितने का है रिचार्ज

(BSNL Recharge Plan/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 6, 2026 / 04:13 pm IST

Published Date: September 6, 2026 4:11 pm IST

HIGHLIGHTS

  • ₹299 में 30 दिन की वैलिडिटी
  • रोज 3GB हाई-स्पीड डेटा
  • कुल 90GB डेटा

BSNL Recharge Plan: अगर आप BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं और ज्यादा डेटा वाला बजट (BSNL Recharge Plan) प्लान तलाश रहे हैं तो 299 रुपये का रिचार्ज आपके काम आ सकता है। इस प्लान में डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी मिलती है। इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। इसलिए हर महीने रिचार्ज करने वालों के लिए यह एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

हर दिन मिलेगा 3GB हाई-स्पीड डेटा

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत (BSNL Recharge Plan) इसमें मिलने वाला डेली डेटा है। ग्राहकों को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस हिसाब से 30 दिनों में कुल 90GB डेटा मिलता है। इसका इस्तेमाल वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने, ऑनलाइन ब्राउजिंग और दूसरे इंटरनेट कामों के लिए किया जा सकता है। लेकिन डेली का 3GB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है।

अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS

डेटा के अलावा BSNL के 299 रुपये वाले प्लान (BSNL Recharge Plan) में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है। इसके साथ रोजाना 100 SMS मिलते हैं। यानी कॉलिंग और मैसेज के लिए ग्राहकों को अलग से कोई पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ती। ज्यादा कॉल करने वाले यूजर्स के लिए यह सुविधा प्लान को और उपयोगी बनाती है।

30 दिन की वैलिडिटी के साथ एंटरटेनमेंट

BSNL का यह रिचार्ज 30 दिनों तक चलता है और इसमें Free Entertainment TV का बेनिफिट भी शामिल है। कुल मिलाकर 299 रुपये में डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और एंटरटेनमेंट सुविधा मिलती है। ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले BSNL ग्राहकों के लिए यह प्लान कीमत और मिलने वाले फायदों के हिसाब से सस्ता विकल्प साबित हो सकता है।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:

  • Roman Space Telescope Launch: NASA ने लॉन्च किया Roman Space Telescope! अब खुलेंगे ब्रह्मांड के वो राज, जिन्हें आज तक इंसान नहीं देख पाया 
  • Tilak-Vaibhav Fight Video: मैदान में भिड़े तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी, बीच-बचाव करने पहुंचे अंपायर, आप भी देखें वीडियो 
  • Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का सुनहरा मौका, नजदीक है आवेदन की लास्ट डेट, 12वीं पास महिलाएं ऐसे करें अप्लाई 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  BSNL का ₹299 प्लान कितने दिनों का है?

उत्तर:  इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है।

प्रश्न 2:  ₹299 प्लान में कितना डेटा मिलता है?

उत्तर:  ग्राहकों को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा, यानी कुल 90GB डेटा मिलता है।

प्रश्न 3:  क्या इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है?

उत्तर:  हां, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल है।

प्रश्न 4:  रोज कितने SMS मिलेंगे?

उत्तर:  ग्राहकों को हर दिन 100 SMS मिलते हैं।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: BSNL Recharge Plan: This BSNL plan is here to give Jio and Airtel sleepless nights! Enjoy unlimited calling along with 3GB of data daily find out the cost of the recharge.