BYD की नई SUV में गजब की टेक्नोलॉजी, 1200 km की रेंज, 5.9 सेकेंड में 100 kmph की स्पीड
Sep 09, 2026 04:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

बीवाईडी सील U PHEV को लॉन्च से पहले इंडियन रोड्स पर रेंज टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर वाली यह एसयूवी एक बार टैंक और बैटरी फुल होने पर 1200km से ज्यादा तक की रेंज ऑफर कर सकती है।

बीवाईडी सील U
केवल
₹28,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
BYD भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी - BYD Seal U PHEV को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की बीवाईडी सील U PHEV को लॉन्च से पहले इंडियन रोड्स पर रेंज टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस फोटो को ऑटोकार इंडिया ने शेयर किया है। कंपनी इस एसयूवी को 2026 के आखिर तक भारत में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर वाली यह एसयूवी एक बार टैंक और बैटरी फुल होने पर 1200km से ज्यादा तक की रेंज ऑफर कर सकती है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 10.69 - 18.99 लाख
Mahindra XEV 9e जैसी होगी बड़ी एसयूवी
सील U एक 5-सीटर एसयूवी है और इसका साइज Mahindra XEV 9e के करीब है। इसकी लंबाई 4,775mm, चौड़ाई 1,890mm और ऊंचाई 1,670mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,765mm है। कुछ इंटरनैशनल मार्केट्स में इसे Sealion 6 नाम से भी सेल किया जाता है।
1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम
बीवाईडी सील U में कंपनी का DM-i Super प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। इसमें 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.3kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस सिस्टम की थर्मल एफिशिएंसी 43.04 पर्सेंट तक है और एसयूवी 100 किलोमीटर चलने के लिए करीब 4.8 लीटर पेट्रोल खर्च करती है। इलेक्ट्रिक मोटरों की एफिशिएंसी 97.5 प्रतिशत तक बताई गई है।
बैटरी मोड में 200km तक की रेंज
पूरी तरह चार्ज बैटरी के साथ सील U को केवल इलेक्ट्रिक पावर पर भी चलाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार इसकी इलेक्ट्रिक रेंज 200km तक हो सकती है। वहीं, पेट्रोल और बैटरी दोनों की मदद से इसकी टोटल रेंज 1200km से ज्यादा होने का दावा किया गया है। हालांकि, भारत आने वाले मॉडल में पावरट्रेन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं और इस कारण इसकी फाइनल रेंज और पावर अलग हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में सील U फ्रंट व्हील और ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट में ऑफर की जाती है। अलग-अलग वर्जन में इसकी कंबाइन्ड पावर 323hp और 550Nm तक है। ऑल व्हील ड्राइव वाले मॉडल को 0-100kmph की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.9 सेकंड लगते हैं।
इलेक्ट्रिक मोटर का ज्यादा काम
सील U का हाइब्रिड सिस्टम खासतौर से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए गाड़ी चलाने पर जोर देता है। नॉर्मल कंडीशन्स में इलेक्ट्रिक मोटर गाड़ी चलाती है, जबकि पेट्रोल इंजन बैटरी को एनर्जी देने का काम कर सकता है। ज्यादा ताकत की जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन सीधे व्हील्स को भी पावर देता है। जरूरत के हिसाब से सिस्टम इलेक्ट्रिक, सीरीज हाइब्रिड और पैरेलल हाइब्रिड मोड के बीच खुद बदलाव कर सकता है। इसमें V2L फीचर भी मिलता है।
45 से 50 लाख हो सकती है कीमत
भारत में बीवाईडी सील U PHEV की कीमत करीब 45 लाख से 50 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। इसकी सीधी टक्कर प्रीमियम हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग के साथ बीवाईडी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल के अलावा प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में भी कदम रखेगी।
