Car Sales: अगस्त में टाटा पंच ने मारी बाजी; मारुति की 4 कारें टॉप 5 बेस्ट सेलर्स में शामिल - Haribhoomi

Car Sales: भारतीय कार बाजार में अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कारों में टाटा पंच ने ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि शेष 4 में मारुति सुजुकी की कारें शामिल हैं।

Tata Punch

अगस्त में टाटा पंच ने मारी बाजी

  • Published: 09 Sep 2026, 10:04 AM IST
  • Last Updated: 09 Sep 2026, 10:04 AM IST

Car Sales: भारत में हर साल लाखों यात्री वाहनों की बिक्री होती है। इनमें हैचबैक, एसयूवी और एमपीवी जैसे अलग-अलग सेगमेंट की कारें शामिल हैं। अगस्त 2026 में भी कई कारों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक, टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में टाटा और मारुति सुजुकी के मॉडल शामिल रहे। खास बात यह है कि इस सूची में मारुति सुजुकी की चार कारों ने जगह बनाई है, जबकि टाटा पंच पहले नंबर पर रही।

पहले नंबर पर रही टाटा पंच
टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा पंच अगस्त में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पंच के पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन की कुल 21,320 यूनिट्स की बिक्री हुई।

अगस्त 2025 में इसी अवधि के दौरान पंच की 10,704 यूनिट्स बिकी थीं। इस तरह पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दूसरे नंबर पर मारुति वैगनआर
सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति सुजुकी वैगनआर दूसरे स्थान पर रही। अगस्त 2026 में कंपनी ने इसकी 20,180 यूनिट्स की बिक्री की।

अगस्त 2025 में वैगनआर की 14,552 यूनिट्स बिकी थीं। इस साल इसकी बिक्री में पिछले साल की तुलना में अच्छी वृद्धि देखने को मिली है।

तीसरे नंबर पर रही मारुति स्विफ्ट
मारुति सुजुकी की लोकप्रिय हैचबैक स्विफ्ट ने इस सूची में तीसरा स्थान हासिल किया। अगस्त 2026 में इसकी 19,832 यूनिट्स की बिक्री हुई।

वहीं, अगस्त 2025 में कंपनी ने स्विफ्ट की 12,385 यूनिट्स बेची थीं। इससे साफ है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल स्विफ्ट की मांग में भी मजबूत बढ़ोतरी हुई है।

चौथे नंबर पर मारुति फ्रॉन्क्स
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लोकप्रिय मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स टॉप-5 में चौथे स्थान पर रही। अगस्त 2026 में इसकी 18,730 यूनिट्स की बिक्री हुई।

अगस्त 2025 में फ्रॉन्क्स की 12,422 यूनिट्स बिकी थीं। यानी एक साल में इसकी बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टॉप-5 में मारुति अर्टिगा भी शामिल
मारुति सुजुकी की लोकप्रिय एमपीवी अर्टिगा ने भी टॉप-5 में जगह बनाई है। अगस्त 2026 में कंपनी ने इसकी 18,516 यूनिट्स की बिक्री की।

अगस्त 2025 में अर्टिगा की 18,445 यूनिट्स बिकी थीं। यानी इस बार इसकी बिक्री लगभग पिछले साल के स्तर पर ही रही।

टॉप-5 में मारुति का दबदबा
अगस्त 2026 की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कारों की सूची में टाटा पंच को छोड़कर बाकी चार मॉडल मारुति सुजुकी के रहे। इससे भारतीय कार बाजार में मारुति के अलग-अलग सेगमेंट के मॉडलों की मजबूत मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।

(मंजू कुमारी)