CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CBSE ने जारी किया सेकंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्टImage Credit source: Getty Images
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा 10वीं के सेकंड बोर्ड एग्जाम के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस सुधार परीक्षा में शामिल हुए छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं. एनईपी (NEP) 2020 के तहत सीबीएसई ने 2026 से कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं शुरू की हैं. पहली बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक हुई थी, जबकि दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की गई थी. दूसरी परीक्षा के लिए कुल 6,64,027 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 6,63,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.
सीबीएसई के 5,13,955 छात्रों ने इंप्रूवमेंट के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा दी थी. सीबीएसई के मुताबिक, कुल 3,08,095 छात्रों (59.95%) ने मेन एग्जाम के मुकाबले अपना प्रदर्शन बेहतर किया. वहीं, कंपार्टमेंट कैटेगरी में 1,49,822 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और इनमें से 78,503 छात्र पास हुए यानी पासिंग प्रतिशत 52.40 फीसदी रहा. मेन और सेकंड बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट को मिलाकर ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 96.78 फीसदी रहा.
दरअसल, रेगुलर छात्रों के फाइनल रिजल्ट के लिए दोनों परीक्षाओं में से बेहतर प्रदर्शन को माना गया. रेगुलर छात्रों की प्रिंटेड मार्कशीट-कम-पासिंग सर्टिफिकेट उनके संबंधित स्कूलों के जरिए दी जाएगी. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अच्छे से अपना स्कोरकार्ड चेक कर लें और किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें.
कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?
- सबसे पहले डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप खोलें.
- फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
- नए यूजर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके अकाउंट बना सकते हैं.
- उसके बाद ‘जारी किए गए डॉक्यूमेंट’ सेक्शन में जाएं और सीबीएसई का चयन करें.
- अब कक्षा 10वीं की मार्कशीट/पासिंग सर्टिफिकेट 2026 चुनें.
- अगर पूछा जाए तो सीबीएसई रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी सहित जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
- उसके बाद डिजिटल मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए डिटेल्स सबमिट करें.
- आगे की जरूरत के लिए छात्र स्कोरकार्ड को सुरक्षित रख सकते हैं.
अब मेन और सेकंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को मिलाकर इस शैक्षणिक वर्ष का कुल पासिंग प्रतिशत 96.78 फीसदी हो गया है. पहली बोर्ड परीक्षा में सीबीएसई ने कक्षा 10वीं में कुल 93.70 फीसदी पासिंग प्रतिशत दर्ज किया था.
ये भी पढ़ें: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 21 रिजल्ट 2026 किया जारी, जानें कैसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

सोनू शर्मा
TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत हैं. यहां ट्रेंडिंग डेस्क पर काम करते हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 8 साल से अधिक का अनुभव है. पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता स्थित NSHM कॉलेज से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. उसके बाद IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) में इंटर्नशिप की. फिर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर सुदर्शन न्यूज चैनल से जुड़े. यहां स्पोर्ट्स टीम के साथ काम किया. फिर बिहार के पटना स्थित आर्यन न्यूज (बतौर प्रोड्यूसर), दिल्ली स्थित नेड्रिक न्यूज (बतौर सब एडिटर) और अमर उजाला जैसे संस्थानों में काम किया. अमर उजाला डिजिटल में बतौर सब एडिटर नेशनल और इंटरनेशनल बीट के साथ-साथ ट्रेंडिंग, ऑड, स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट पर काम किया. यहां शिफ्ट हेड की भूमिका भी निभाई. उसके बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़ा. ट्रेंडिंग के साथ-साथ ऑड न्यूज, हेल्थ, साइंस और रिसर्च में बेहतरीन पकड़ है. किताबें पढ़ने का शौक है
Read More