ग्वालियर में बेकाबू कार ने दंपती को मारी टक्कर: झांसी रोड पर खड़े वाहनों में जा घुसी, चालक गाड़ी छोड़कर भागा; महिला गंभीर, CCTV में कैद - Gwalior News
ग्वालियर में बेकाबू कार ने दंपती को मारी टक्कर:झांसी रोड पर खड़े वाहनों में जा घुसी, चालक गाड़ी छोड़कर भागा; महिला गंभीर, CCTV में कैद
ग्वालियर2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दंपती को टक्कर मारी।
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी में मंगलवार रात करीब 9:45 बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दंपती को टक्कर मार दी। हादसा कृष्णा मार्बल दुकान के पास हुआ। टक्कर में विजया नगर निवासी भूपेंद्र सुखीजा (49) और उनकी पत्नी घायल हो गए, जिसमें महिला की हालत गंभीर है।
कार (MP07 AE 8053) ने दंपती को चपेट में लेने के बाद सड़क की दूसरी ओर खड़े वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।
दंपती और अन्य राहगीरों को टक्कर मारने वाली कार।
भागने की कोशिश में खड़े वाहनों से टकराई
दंपती को टक्कर मारने के बाद चालक ने घायलों की मदद करने के बजाय कार भगाने की कोशिश की। हड़बड़ाहट और तेज रफ्तार के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क की दूसरी ओर खड़े अन्य वाहनों से जा टकराई। इससे वहां खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद युवक सड़क पर घायल अवस्था में बैठा दिखाई दिया।
CCTV में रिकॉर्ड हुआ पूरा घटनाक्रम
दूसरी टक्कर के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाला। इसमें कार का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नजर आ रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर ली है।
वाहन मालिक की जानकारी जुटाई
झांसी रोड पुलिस ने भूपेंद्र सुखीजा के बयान और CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि वाहन मालिक की जानकारी जुटा ली गई है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.
खबरें और भी हैं...
ग्वालियर में सड़कों की बदहाली...हाईकोर्ट की अफसरों को सख्त फटकार: कहा-अपनी नाकामी का बोझ अदालत पर न डालें, ठेकेदारों को भुगतान से पहले काम जांचें
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में प्लॉट के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग: फौजी ने चलाई गोलियां, गाड़ी पर लगी, सैनिक कॉलोनी में फैली दहशत
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में 120 करोड़ के गहने पहनेंगे राधा-कृष्ण: 62 असली मोती और 55 पन्नों वाला हार शामिल; जन्माष्टमी पर होगा राजसी श्रृंगार
0:58
कॉपी लिंक
शेयर
किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देगी MP सरकार: CM बोले- किसान, महिला, गरीब और युवाओं पर फोकस; इनकम बढ़ाने का फॉर्मूला भी बताया