Census 2027: जाति से लेकर कोविड वैक्सीन तक, जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, सूची जारी

देश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 14, 2026, 11:37 AM IST

Census 2027 Questions: केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के लिए 40 प्रश्नों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में जाति से भी संबंधित सवाल पूछे गए हैं।

Image

केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के लिए 40 सवाल जारी किए (फाइल फोटो- PTI)

Census 2027 Questions: केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना के 'जनसंख्या गणना' (Population Enumeration) चरण के लिए 40 प्रश्नों की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार जनगणना में लोगों से पूछे जाने वाले प्रश्नों में उनकी जाति और कोविड टीकाकरण का स्थान जैसे नए और महत्वपूर्ण सवाल भी शामिल किए गए हैं। बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में यह गणना प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होने जा रही है।

भारत के महारजिस्ट्रार मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा जारी सरकारी आदेश के अनुसार, जनगणना कर्मचारी लोगों से यह भी पूछेंगे कि क्या वे अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) से संबंधित हैं और उनकी विशिष्ट जाति कौन सी है।

1 सितंबर से शुरू होगी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में गणना

अधिसूचना के अनुसार लद्दाख के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले गैर-समकालिक क्षेत्रों में जनसंख्या की गिनती की जाएगी। इन क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 1 से 30 सितंबर तक होगी, ताकि सर्दियों में भारी बर्फबारी और मौसम की कठिनाई से पहले आंकड़े जुटाए जा सकें।

40 सवालों की सूची

40 सवालों की सूची

40 प्रमुख प्रश्नों का दायरा

जारी किए गए 40 सवालों के सेट का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकी आंकड़ों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करना है। जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति और जाति से जुड़े स्पष्ट विवरण, महामारी के बाद कोविड-19 टीकाकरण के स्थान और उससे संबंधित विवरण. लोगों के रहन-सहन, व्यवसाय और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों से जुड़े प्रश्न शामिल हैं।

Shishupal Kumar

शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article