CG Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन शुरू, 11 अक्टूबर को होगी परीक्षा
CG Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। मंडल ने उम्मीदवारों से समय रहते आवेदन करने और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की अपील की है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/24/cgbse-2026-07-24-20-56-52.webp)
11 अक्टूबर को होगी लिखित परीक्षा
CGESB की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा मिल सके। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां समय-समय पर मंडल की ओर से जारी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: NTA Paper Leak Action: पेपर लीक पर केंद्र सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई शुरू, परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की तैयारी
स्थानीय अभ्यर्थियों को वापस मिलेगा परीक्षा शुल्क
राज्य सरकार की नीति के अनुसार छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थी का भर्ती परीक्षा में शामिल होना जरूरी होगा। शुल्क की राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे ऑनलाइन आवेदन करते समय भुगतान किया गया होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान सही बैंक खाते की जानकारी दर्ज करने की सलाह दी गई है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें: रायपुर में यूनिसेफ कार्यशाला: शिशु के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार, स्वस्थ पोषण पर दिया जोर, अगस्त में विश्व स्तनपान सप्ताह
आवेदन से पहले नियम जरूर पढ़ें
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। उम्मीदवारों को पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी नोटिफिकेशन से ही लेनी चाहिए। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। इसलिए आवेदन भरते समय सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 24 July: पेपर लीक पर शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त
वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in और CGESB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय पर आवेदन पूरा कर लें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। इससे भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर आसानी से मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें: PS सुखवीर सिंह IAS को अतिरिक्त प्रभार: PWD के प्रमुख सचिव को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली, कमिश्वर फूड सेफ्टी का भी प्रभार