CG Bhalu Attack: लेमरू में भालू का हमला, 7 साल के भाई को बचाने भालू से भिड़ा 10 साल का मुकेश, पत्थर मारकर बचाई जान

CG Bhalu Attack: कोरबा के लेमरू वन परिक्षेत्र (CG Bhalu Attack) के छातीबाहर गांव में दो सगे भाइयों पर भालू ने हमला कर दिया। दोनों बच्चे गुफा और पहाड़ देखने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान गुफा के पास अचानक भालू सामने आ गया और उसने 7 वर्षीय सोनू पर हमला कर दिया। लेमरू भालू हमला (CG Bhalu Attack) की इस घटना में सोनू और उसका 10 वर्षीय बड़ा भाई मुकेश दोनों घायल हुए हैं। सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा मुकेश

भालू ने जैसे ही सोनू पर हमला किया, उसका बड़ा भाई मुकेश उसे बचाने के लिए आगे आ गया। 10 साल के मुकेश ने हिम्मत दिखाते हुए भालू का सामना किया और पत्थर उठाकर उस पर हमला किया। उसके इस प्रयास से भालू पीछे हटा और सोनू को बचाने में कामयाबी मिली। इस (CG Bhalu Attack) भालू हमला के दौरान दोनों बच्चों को चोटें आईं। सोनू को गंभीर चोटें आने के कारण आगे इलाज के लिए रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज रात गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 30-40 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बच्चों के साथ गए थे तीन युवक

ग्रामीणों के मुताबिक शहर से आए तीन युवक दोनों भाइयों के संपर्क में आए थे। युवकों ने बच्चों को गुफा और पहाड़ दिखाने की बात कही। शुरुआत में दोनों बच्चों ने उनके साथ जाने से मना किया, लेकिन कथित तौर पर उन्हें पैसे देने का लालच दिया गया। (CG Bhalu Attack) इसके बाद दोनों भाई युवकों के साथ कार से गुफा देखने चले गए। कुछ दूरी तक कार से जाने के बाद सभी पैदल गुफा की ओर बढ़े और बच्चे आगे चल रहे थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Nomination: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए Yung DSA और ईशा रिखी नॉमिनेट, सलमान खान ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास

हमला होते ही भाग निकले युवक

बताया गया कि तीनों युवक बच्चों के पीछे चल रहे थे। गुफा के पास अचानक Wildlife Attack (वन्यजीव हमला) हुआ और भालू ने सोनू को निशाना बना लिया। बच्चों को खतरे में देखकर तीनों युवक मौके से भाग निकले और वापस कार की ओर चले गए। (CG Bhalu Attack) घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्चों के परिजन भी वहां पहुंचे और घटना के बाद युवकों की कार में तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें: Bilaspur Teacher Notice: बिलासपुर में  21 शिक्षक-कर्मचारी को नोटिस, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से रहे थे गायब

वन विभाग ने दी सहायता राशि

घटना के बाद दोनों बच्चों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सोनू को आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है। लेमरू भालू हमला (CG Bhalu Attack) की जानकारी मिलने पर लेमरू डिप्टी रेंजर श्रवण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वन विभाग के मुताबिक घायल बच्चों के परिवार को तत्काल सहायता राशि दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी