CG Private School Investigation: 2016 में जर्जर घोषित सरकारी भवन में 2018 से चल रहा निजी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

CG Private School Investigation: धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के फ़ारसिया गांव में डिस्मेंटल घोषित शासकीय भवन में निजी स्कूल संचालित होने के मामले में शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल नगरी के प्राचार्यों की संयुक्त टीम गठित कर तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

jaanch ke aadesh

2016 में भवन हुआ था डिस्मेंटल घोषित

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार फ़ारसिया स्थित शासकीय भवन को वर्ष 2016 में डिस्मेंटल घोषित किया गया था। इसके बावजूद वर्ष 2018 से उसी भवन में निजी स्कूल का संचालन किया जा रहा है। मामले में भवन की जर्जर स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के बाद जारी हुआ आदेश

शिक्षा विभाग के आदेश में उल्लेख किया गया है कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के आधार पर मामले का संज्ञान लिया गया है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने और स्पष्ट अभिमत के साथ विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Screenshot 2026-07-27 182714

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: गरियाबंद में आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने दी हाइवे जाम की चेतावनी, बालोद में 108 एंबुलेंस के EMT- पायलट कलेक्ट्रेट पहुंचे

दो प्राचार्य करेंगे संयुक्त जांच

जारी आदेश के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय नगरी के प्राचार्य और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी के प्राचार्य संयुक्त रूप से जांच करेंगे। जांच दल को भवन की स्थिति, निजी स्कूल के संचालन और नियमों के पालन सहित सभी पहलुओं की पड़ताल करनी होगी।

Screenshot 2026-07-27 182617

यह भी पढ़ें: Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal: क्या Mrunal Thakur अपने से 9 साल छोटे क्रिकेटर Yashasvi Jaiswal को डेट कर रही हैं ?

तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट

जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच दल को निर्देश दिए हैं कि मौके पर निरीक्षण कर तीन दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।

Screenshot 2026-07-27 182612

यह भी पढ़ें: Weather Update: रायपुर में झमाझम बरसात; धमतरी में उफान पर नदी-नाले, 4 दिन तक मौसम रहेगा मेहरबान

बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

जिस भवन को वर्षों पहले अनुपयोगी और जर्जर घोषित किया जा चुका है, उसी परिसर में बच्चों की पढ़ाई कराए जाने की जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि निजी स्कूल किस अनुमति और किन परिस्थितियों में वहां संचालित किया जा रहा था।

Screenshot 2026-07-27 182605

यह भी पढ़ें: Datiya Upchunav Update: प्रचार के आखिरी 24 घंटे बाकी, चुनाव से पहले कांग्रेस ने की घेराबंदी...