CG Professors New Posting: छत्तीसगढ़ में नए मेडिकल कॉलेज भेजे गए 12 प्रोफेसरों की पोस्टिंग बदली
CG Professors New Posting: छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डेढ़ महीने बाद 12 प्रोफेसरों की पोस्टिंम में संशोधन कर दिया। 11 अगस्त को जारी संशोधित आदेश के अनुसार कुछ डॉक्टरों को नई जगह ट्रांसफर किया गया है।
यहां बता दें विभाग ने 25 जून को मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसरों के प्रमोशन किए थे।
इन डॉक्टरों की पोस्टिंग में बदलाव
संशोधित आदेश में डॉ. स्निग्धा जैन बंसल (रायपुर), डॉ. मनीष पाटिल (दुर्ग), डॉ. नितिन वले (दुर्ग), डॉ. शशिकला कोसम (कबीरधाम), डॉ. राजीव रतन जैन (रायपुर-100 बिस्तर कैंसर संस्थान), डॉ. नरेन्द्र नरसिंह (महासमुंद), डॉ. विशाल कलकर्णी (कांकेर), डॉ. केशव कश्यप (बिलासपुर), डॉ. चंद्रपाल भगत (दुर्ग), डॉ. अजय हलवाई (दुर्ग), डॉ. राजेन्द्र रात्रे (महासमुंद) और डॉ. विवेक शर्मा (दुर्ग) की पदस्थापना में संशोधन किया गया है।
45 डॉक्टरों के प्रमोशन के बाद समस्या
विभाग ने नए मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पद भरने और उन्हें मान्यता दिलाने की प्रक्रिया के तहत करीब 45 डॉक्टरों के प्रमोशन किए गए। इसके बाद उन्हें नए मेडिकल कॉलेजों में पदस्थ किया गया। हालांकि, बाद में अधिकारियों के स्तर पर यह सवाल उठा कि सीनियर प्रोफेसरों को पुराने मेडिकल कॉलेजों से हटाने का असर वहां संचालित PG सीटों पर क्या पड़ेगा।
जांच में सामने आया कि रायपुर और बिलासपुर के कुछ विभागों में प्रोफेसरों के तबादले से PG सीटों के खत्म होने की स्थिति बन सकती थी।
रायपुर में 3 PG सीटें खत्म होने का था खतरा
रायपुर के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में केवल एक प्रोफेसर के पदस्थ होने की स्थिति में वहां तीन PG सीटें संचालित हैं। यदि संबंधित प्रोफेसर का तबादला हो जाता, तो विभाग में कोई प्रोफेसर नहीं बचता और तीनों PG सीटों पर संकट खड़ा हो जाता।
इसी तरह बिलासपुर के फिजियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर के तबादले के बाद वहां भी प्रोफेसर का पद खाली होने और PG सीटों के प्रभावित होने की आशंका थी।
इसलिए पोस्टिंग में बदलाव
इन परिस्थितियों का परीक्षण करने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग को अपने पहले के आदेश में संशोधन करना पड़ा। नए मेडिकल कॉलेजों के रिक्त पद भरने की प्रक्रिया में पुराने मेडिकल कॉलेजों की PG सीटें प्रभावित न हों, इसी को ध्यान में रखते हुए नई पोस्टिंग व्यवस्था की गई है।
ये खबर भी पढ़ें: सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन केस: सीनियरिटी के मुद्दे पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, आरक्षकों को इंतजार
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल