CG Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ में DPI ने निकाली शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, इन विषयों के लिए 1654 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा?
छत्तीसगढ़ में DPI ने निकाली शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, इन विषयों के लिए 1654 पदों पर होगी भर्ती, Chhattisgarh Teacher Vacancy Latest Update
Modified Date: July 29, 2026 / 12:33 am IST
Published Date: July 29, 2026 12:07 am IST
रायपुर। Chhattisgarh Teacher Vacancy: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की प्रकिया अब तेज हो गई है। सहायक शिक्षकों के बाद अब शिक्षक पदों के लिए लोक शिक्षा संचालनालय ने भर्ती विज्ञापन जारी किया है। जारी विज्ञापन के अनुसार प्रदेश में कुल 1654 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती संबंधित संभागीय संयुक्त संचालकों के अधीन की जाएगी।
Chhattisgarh Teacher Vacancy जारी विज्ञापन के अनुसार कुल सात विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें अंग्रेजी के 504, संस्कृत के 300, हिंदी के 250, गणित के 250, सामाजिक विज्ञान के 250 तथा कृषि के 100 पद शामिल हैं। कुल मिलाकर 1,654 पदों पर भर्ती होगी। लोक शिक्षा संचालनालय ने बताया कि पदों से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, आरक्षण सहित विस्तृत जानकारी https://vyapamcg.cgstate.gov.in और एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन भी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। विज्ञापन के अनुसार, लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं, चयन प्रक्रिया उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरण से पारित होने वाले अंतिम आदेश या निर्णय के अधीन रहेगी।

ये भी पढ़ें
- India vs Sri Lanka Test Squad: श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, दिग्गज आलराउंडर की वापसी, इन नए चेहरों को मिला मौका….देखें पूरा स्कॉड
- UP Student Good News Today: राज्य सरकार ने छात्रों लिए खोला खजाना, अब पढ़ाई में नहीं आएगी कोई बाधा, जानकर झूम उठेंगे करोड़ों छात्र
- Hanumant Singh Death: प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, भाजपा में शोक की लहर
- Mohan Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर होगी चर्चा, मिल सकती है कई प्रस्ताव को मंजूरी
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Chhattisgarh Teacher Vacancy Latest Update
People also search for
advertisement will close in 10 seconds ×