CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कोरबा समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 11 जिलों में Orange Alert, 204.5 MM से ज्यादा बारिश की चेतावनी
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए Red, Orange और Yellow Alert जारी किया है। अगले 24 घंटे में बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़ में Red Alert है। इन चार जिलों में एक-दो स्थानों पर 204.5 मिलीमीटर या उससे ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/17/screenshot-2026-08-17-182431-2026-08-17-18-32-39.png)
इसके साथ ही बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर और सरगुजा में Orange Alert जारी किया गया है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरिया, महासमुंद और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भी भारी बारिश की संभावना है।
बिलासपुर-कोरबा समेत 4 जिलों में Red Alert
मौसम विभाग ने बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़ को सबसे ज्यादा खतरे वाले क्षेत्रों में रखा है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर 204.5 मिलीमीटर या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है।
इतनी तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने, खेतों के जलमग्न होने और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। सड़कों पर फिसलन बढ़ने के साथ यातायात भी प्रभावित हो सकता है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/17/screenshot-2026-08-17-180934-2026-08-17-18-20-43.png)
11 जिलों में Orange Alert
Orange Alert वाले जिलों में भी मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर और सरगुजा शामिल हैं।
खास तौर पर रायपुर समेत मैदानी और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।
/bansal-news/media/post_attachments/02f10828-cc6.png)
यह भी पढ़ें: Hockey India Junior Women National: मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ से किया हिसाब बराबर, 3-1 से हराया, हिमाचल से अगला मुकाबला
Yellow Alert वाले जिलों में भी सावधानी जरूरी
मौसम विभाग के नाउकास्ट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव समेत कई इलाकों में भी हल्की गरज-चमक, आकाशीय बिजली, बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है।
अगले 48 घंटे भी बारिश के आसार
बारिश का असर अगले 48 घंटे तक भी बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़ में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/17/21cb77c8-ffa6-45da-a0f9-c72e86de3f84-2026-08-17-18-23-47.jpg)
यह भी पढ़ें: MP के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: जबलपुर में 120.2 MM पानी बरसा, सागर संभाग के क्षेत्रों में छाए बादल
बारिश से क्या हो सकता है असर
तेज बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है। शहरों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। निचले इलाकों में पानी भरने और खेतों के जलमग्न होने की स्थिति बन सकती है।
आकाशीय बिजली और तेज हवा के दौरान पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा भी बढ़ जाता है। लोगों को मौसम खराब होने पर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/17/bijapur-river-2026-08-17-18-33-07.png)
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
भारी बारिश की संभावना वाले इलाकों में किसानों को खुले में रखी फसल को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। खेतों में पानी भरने की स्थिति में निकासी की व्यवस्था करना जरूरी है। आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न हों। जलभराव वाली सड़कों पर जाने से बचें और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें।
यह भी पढ़ें: MP में जूनियर इंजीनियर-लाइनमैन घूस लेते गिरफ्तार: बिजली कनेक्शन के बदले किसान से मांगी थी ₹15 हजार की रिश्वत, जबलपुर लोकायुक्त ने ट्रैप किया
एक नजर में मौसम का अलर्ट
Red Alert: बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़।
Orange Alert: बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर और सरगुजा।
Yellow Alert: कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा की संभावना।/bansal-news/media/post_attachments/9580023c-00f.png)
यह भी पढ़ें: Imran Masood Statement: 'वंदे मातरम' विवाद पर Congress MP Imran Masood का बयान, कहा— खड़ा होऊंगा, लेकिन 'वंदे मातरम' नहीं गाऊंगा'