CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अंबिकापुर में उफनते नाले को पार कर रहे स्कूली बच्चे, गंगरेल बांध 87% भरा
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के रायपुर केंद्र ने 19 अगस्त 2026 को जारी चेतावनी में अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
/bansal-news/media/post_attachments/bf160714-53f.png)
मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और मुंगेली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। चेतावनी के मुताबिक बारिश का असर स्थानीय स्तर पर सड़क यातायात और निचले इलाकों पर भी पड़ सकता है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/19/screenshot-2026-08-19-154411-2026-08-19-15-52-00.png)
अगले 48 घंटे इन जिलों में बारिश
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सूरजपुर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
वहीं, 19 अगस्त को जारी जिला स्तरीय नाउकास्ट में राजनांदगांव, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना बताई गई है।
इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इनमें रायपुर, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर समेत कई जिले शामिल हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/39118057-a6e.png)
बारिश से इन इलाकों में बढ़ सकती है परेशानी
मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान सड़कों पर फिसलन, जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। भारी बारिश के कारण दृश्यता कम हो सकती है और कुछ जगहों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Deputy CM Arun Sao Press Confrence: PWD में 12,666 करोड़ के काम मंजूर, 6 हजार KM सड़कें निर्माणाधीन, रायपुर में नए रोड-फ्लाईओवर की तैयारी
जिला स्तरीय नाउकास्ट में भी मध्यम बारिश के दौरान जलभराव, सड़कों पर पानी और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थिति से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
बिलासपुर और सरगुजा संभाग पर नजर
मौसम विभाग की चेतावनी में अगले 24 घंटे में बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जैसे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटे में भी कोरिया, एमसीबी और सूरजपुर में भारी बारिश का अनुमान है।
ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचने और नदी-नालों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/19/screenshot-2026-08-19-154702-2026-08-19-15-53-17.png)
बारिश की तीव्रता का मतलब
मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में 64.5 से 115.5 मिमी बारिश को भारी बारिश माना जाता है। वहीं 115.6 से 204.4 मिमी बारिश बहुत भारी और 204.5 मिमी या उससे ज्यादा बारिश को सीमांत भारी बारिश की श्रेणी में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें: Modi Cabinet Decisions: ₹13,041 करोड़ की 5 बड़ी इंफ्रा परियोजनाओं को मंजूरी !
अंबिकापुर में उफनते नाले को पार कर रहे स्कूली बच्चे
अंबिकापुर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अंबिकापुर में भारी बारिश के बीच पहुंचविहीन इलाकों से परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
लखनपुर क्षेत्र के तुनगुरी अहीरपारा में पुल नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को रोजाना उफनते नाले को पार करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान नाले में पानी का बहाव तेज हो जाता है। इसके बावजूद बच्चे जान जोखिम में डालकर नाला पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/19/screenshot-2026-08-19-154244-2026-08-19-15-52-00.png)
जगदलपुर में बारिश बनी आफत
जगदलपुर और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है।
बारिश का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।
मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों के जलस्तर पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Modi Cabinet Decisions : मोदी कैबिनेट में 5 बड़े फैसलों को मंजूरी, चार फोर लाइन रेलवे से जुड़ेगी एक हाईवे से, खड़गपुर- भद्रक रेल रूट के लिए लाइन को मंजूरी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/19/screenshot-2026-08-19-154309-2026-08-19-15-52-00.png)
गंगरेल बांध में लगातार पानी की आवक
धमतरी जिले में गंगरेल बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से बांध में पानी की आवक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गंगरेल बांध में फिलहाल 2,139 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। बांध करीब 87% भर चुका है। 32 टीएमसी क्षमता वाले गंगरेल बांध में 28 टीएमसी से ज्यादा पानी जमा है।
गंगरेल बांध का कैचमेंट एरिया केशकाल क्षेत्र तक फैला हुआ है। कैचमेंट एरिया में बारिश जारी रहने से बांध में पानी की आवक बढ़ सकती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/19/screenshot-2026-08-19-154424-2026-08-19-15-52-00.png)
यह भी पढ़ें: MP Heavy Rainfall Alert: एमपी के पन्ना में रेड अलर्ट, छतरपुर, सतना, दमोह, कटनी में आठ इंच तक बारिश होने के आसार, जानें अपने जिले का मौसम