CG Weather Update: महानदी उफान पर, इंद्रावती खतरे के निशान के पार, गरियाबंद में ढहा 9 करोड़ का पुल, बीजापुर-बलोद में बढ़ा बाढ़ का खतरा
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। गरियाबंद, बीजापुर, सक्ती, रायपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, बालोद, कोंडागांव और सूरजपुर समेत कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कहीं निर्माणाधीन पुल ढह गया, कहीं बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया तो कहीं सड़कें और पुलिया जलमग्न होने से संपर्क टूटने की स्थिति बन गई है।
गरियाबंद में ढहा 9 करोड़ का पुल
गरियाबंद जिले की उदंती नदी पर ओडिशा सरकार की ओर से करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन पुल भारी बारिश के बीच भरभराकर गिर गया। यह पुल छत्तीसगढ़ के अमलीगांव को ओडिशा के चार गांवों से जोड़ने वाला था। पुल ढहने से दोनों राज्यों के बीच संपर्क प्रभावित हो गया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/30/gariyaband-village-2026-07-30-17-47-52.png)
इसी जिले में देर रात फॉरेस्ट परिसर में खड़ी छुरा रेंजर की सरकारी बोलेरो पर विशाल पेड़ गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार बारिश से पेड़ों की जड़ें कमजोर होने के कारण वन विभाग ने जोखिम वाले पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Jhabua Patwari Rishwat: झाबुआ में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सर्वे नंबर में नाम जोड़ने के लिए मांगे थे 2 हजार रुपये
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/30/gariyaband-weather-2026-07-30-17-49-02.png)
महानदी और इंद्रावती उफान पर
सक्ती जिले में महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर कलमा बैराज के सभी 66 गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी में न जाने, मछली पकड़ने और नाव से आवागमन से बचने की अपील की है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/30/sakti-weather-2026-07-30-17-49-02.png)
वहीं बीजापुर में इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। भोपालपटनम क्षेत्र के चंदनगिरी गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शाम 4 बजे तक जलस्तर 15 मीटर दर्ज किया गया, जबकि डेंजर लेवल 14.50 मीटर है। भैरमगढ़-गीदम के बीच नेशनल हाईवे पर फुंडारी के पास पानी सड़क तक पहुंच गया है, जिससे बीजापुर का संभाग मुख्यालय से संपर्क टूटने का खतरा बढ़ गया है। तेलंगाना और महाराष्ट्र से संपर्क भी प्रभावित हो रहा है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/30/bijapur-river-2026-07-30-17-49-02.png)
रायपुर, धमतरी और बस्तर में भी असर
रायपुर के महादेव घाट का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। सिकासार बांध से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पैरी नदी किनारे अलर्ट जारी किया गया है। धमतरी में सोंढूर डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं और जल संसाधन विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/30/rajim-marg-2026-07-30-17-49-02.png)
दंतेवाड़ा के अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर भूस्खलन की आशंका के चलते आवाजाही रोक दी गई है, जबकि नारायणपुर को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले NH-130 पर पुलिया प्रभावित होने से आवागमन बाधित है।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 31 Rashifal 2026: धनु के लिए तीसरे भाव का चंद्रमा बढ़ाएगा पराक्रम, मकर को फाइनेंस के मामलों में मिलेगी सफलता, कुंभ मीन दैनिक राशिफल
कई हादसे, रेस्क्यू जारी
सूरजपुर में ढेकी नदी के तेज बहाव में 10 वर्षीय बच्चा बह गया। NDRF की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी है। आरंग के निसदा गांव में बाढ़ के पानी से घिरे एक परिवार के छह सदस्यों को SDRF ने मोटरबोट से सुरक्षित बाहर निकाला।
/bansal-news/media/post_attachments/f8c23f5c-2aa.png)
कोंडागांव के कोपाबेड़ा जलाशय क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में चार दिन पहले उफनते नाले में बहे उपसरपंच और उनकी पत्नी के शव कार सहित बरामद किए गए।
/bansal-news/media/post_attachments/39e394c3-51c.png)
बालोद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से आठ मवेशियों की मौत हो गई। वहीं नारागांव स्थित सियादेवी मंदिर मार्ग पर लोग उफनते रपटे को पार कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासन लगातार चेतावनी दे रहा है, लेकिन मौके पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से खतरा बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 30 July: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल पर फिलहाल विराम, मानसून सत्र में नहीं होगा पेश
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/30/balod-weather-2026-07-30-17-49-02.png)
अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के ऊपर बने डीप डिप्रेशन के असर से प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 31 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/30/bijapur-2026-07-30-17-49-02.png)
यह भी पढ़ें: Kalyan Banerjee Priyanka Gandhi: सांसद कल्याण बनर्जी कांग्रेस सांसदों से बोले- यदि तुम लोग दीदी को नहीं भगाते तो तुम्हारा ये हाल नहीं होता