लोग CGI क्रिटिक बन जाते हैं... 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों को रणबीर कपूर का करारा जवाब

Ranbir Kapoor On Ramayana CGI: टीजर और ट्रेलर आने के बाद जहां एक तरफ कई लोगों ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तारीफ की, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी (CGI) और विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को लेकर आलोचना भी की. कुछ लोगों को CGI और VFX थोड़ा सही नहीं लगा. अब रणबीर कपूर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है और बताया है कि उन्होंने शुरू से ही प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी को खूब मेहनत करते देखा है. वो दोनों हर एक चीज को सही करने की कोशिश में जुटे थे. सालों की मेहनत लगी है.

रणबीर कपूर ने कोलाइडर वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा, “कई लोग ऑनलाइल CGI क्रिटिक बन जाते हैं. वे ट्रेलर देखते हैं और कहते हैं कि ये ज्यादा अच्छा नहीं है, इसे अच्छे से नहीं बनाया गया है. लोग ज्यादा जागरूक हो रहे हैं, खासकर AI के आने के बाद. लोगों को इस बात में ज्यादा दिलचस्पी है कि CGI कितना अच्छा है और फिल्म रिलीज होने के बाद ये किस तरह दिखेगी.”

सालों तक अनगिनत घंटों का काम- रणबीर कपूर

AI से बने कंटेंट और ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्म के VFX में अंतर पर जोर देते हुए रणबीर कपूर ने ये भी कहा कि कई बार ये फनी भी होता है, क्योंकि जो लोग नहीं जानते हैं कि CGI कैसे किया जाता है, उन्हें लगता है कि किसी ने कुछ रिलीज करने के लिए AI का इस्तेमाल किया है.

रणबीर ने ये भी कहा, “इसपर कलाकारों ने सालों तक अनगिनत घंटे काम किया है. जब से ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ है मैंने नितेश और नमित को अनगिनत VFX कॉल्स में शामिल होते देखा है. वे आसमान के एक खास रंग को भी सही करने की कोशिश करते हैं. आजकल असली लगने वाले CGI से दर्शकों को प्रभावित करना मुश्किल काम है.”

ये भी पढ़ें-

अजय देवगन ने क्राइम पेट्रोल में किया रिप्लेस, अनूप सोनी ने तोड़ी चुप्पी

4000 करोड़ी रामायण में इस TV एक्टर को कैसे मिले 7 रोल? रावण बने यश से है खास कनेक्शन

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

रणबीर कपूर ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं और साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में हैं. साई पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. अब इस फिल्म की रिलीज में ज्यादा समय नहीं है . 6 नवंबर को विदेशों में और 8 नवंबर को भारत में ‘रामायण’ का पहला पार्ट रिलीज होगा. दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली पर ही आएगा.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button