Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन 5 राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Sat, 22 Aug 2026 11:56 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 22 Aug 2026 11:56 AM IST
सार
Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं होता। कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जानें कौन-सी हैं वो 5 राशियां और क्या रखना चाहिए ध्यान।
Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को कुंभ राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान ग्रहों की विशेष स्थिति और राहु-केतु के प्रभाव का असर कुछ राशियों पर चुनौतीपूर्ण रह सकता है। खासतौर पर कर्क और सिंह समेत 5 राशियों के जातकों को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अनचाहे खर्च बढ़ने, धन से जुड़ी परेशानियां आने और परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रभावित राशियों के जातकों को इस अवधि में सोच-समझकर आर्थिक फैसले लेने और पारिवारिक मामलों में संयम बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण किन 5 राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है।
कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
चंद्र ग्रहण के दौरान कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे और राहु-केतु के प्रभाव में होंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका असर कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। सितंबर में अचानक और अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। किसी जल्दबाजी में लिए गए फैसले से नुकसान होने की आशंका भी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और इस दौरान मानसिक तनाव या किसी अप्रत्याशित परिस्थिति से बचने के लिए धैर्य से काम लें।
पहले से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलने के संकेत भी हैं। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण सातवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान राहु का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, जबकि केतु सिंह राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में कानूनी और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में किसी तरह का जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की आशंका रह सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत या किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। हालांकि, पहले से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलने के संकेत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी करीबी व्यक्ति के कारण मानसिक तनाव या आर्थिक परेशानी हो सकती है। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण दूसरे भाव में पड़ेगा। ऐसे में परिवार और रिश्तों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर व्यवहार करना जरूरी होगा। किसी करीबी व्यक्ति के कारण मानसिक तनाव या आर्थिक परेशानी हो सकती है। इस दौरान भावनाओं में बहकर फैसला लेने के बजाय व्यावहारिक रवैया अपनाएं। खर्च में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन आय के जरिए स्थिति को संभालने में मदद मिल सकती है। किसी की सुनी-सुनाई बात पर तुरंत भरोसा न करें और महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले तथ्यों की अच्छी तरह जांच कर लें।
विज्ञापन
आपको हर मामले में संयम और समझदारी से काम लेना होगा। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में ही लगने वाला है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका प्रभाव अधिक माना जा रहा है। सितंबर के महीने में आपको हर मामले में संयम और समझदारी से काम लेना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। अचानक किसी जरूरी काम पर जमा धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद या अनावश्यक बहस से बचें। इस दौरान जोखिम भरे काम और निवेश से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। काम में भी मन कुछ उदासीन या विचलित रह सकता है।