Chaturmas 2026: ये 4 राशियां हैं भगवान विष्णु को बहुत प्रिय, चातुर्मास में बरसेगी श्री हरि की विशेष कृपा!

विष्णु जी को प्रिय हैं ये राशियांImage Credit source: Getty Images
Zodiac signs affected by Chaturmas: आज देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो गई है. ये वो समय होता है जब भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं. इस दौरान संसार का कार्यभार अन्य देवी-देवताओं के हाथों में होता है. चातुर्मास का समय चार महीनों का होता है, इसलिए इसको चौमासा भी कहते हैं. ये समय सांसारिक उत्सवों का नहीं माना जाता है, बल्कि ये पूजा-पाठ और साधना का समय होता है.
इस समय में की कई विष्णु पूजा और जप, तप का पुण्य बहुत मिलता है. अगले चार महीनों तक शादी-विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक काम नहीं होंगे. अब शुभ कामों की शुरुआत 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से होगी. वहीं चातुर्मास के इन चार महीनों में वृष, कर्क, सिंह और तुला राशि वालों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहने वाली है. ये राशियां भगवान की प्रिय राशियां भी हैं.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए चातुर्मास की यह अवधि बहुत अच्छी रहने वाली है. ये समय आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का है. आपके जो काम रुके हुए हैं उनको इस समय गति मिल सकती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं ऑफिस में उनकी तारीफ हो सकती है. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है.
कर्क राशि
चातुर्मास के समय कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बहुत बढ़ सकता है. इस समय आपकी फैसले लेने की क्षमता बहुत मजबूत हो सकती है. आपके फैसले आपको कार्यक्षेत्र में बहुत लाभ भी दिला सकते हैं. आपका फंसा हुआ धन आपको इस समय में मिल सकता है.
सिंह राशि
इस समय आपको आपकी मेहनत का परिणाम प्राप्त हो सकता है. करियर में प्रगति हो सकती है, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. बड़ी सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय करियर और व्यक्तिगत जीवन दोनों के लिहाज से भाग्यशाली रह सकता है. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है. परिवार में चल रहे आपसी मतभेद दूर हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Shadow Planets: रंक को राजा और राजा को रंक बना देते हैं ये छाया ग्रह, ज्योतिष में क्यों है इनका इतना खौफ?
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण कुमार
वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.
Read More