Chennai Love Story: हॉलीवुड-बॉलीवुड भी कुछ ना बिगाड़ सका, 2 दिन में ही बजट के करीब पहुंची ये साउथ फिल्म

चेन्नई लव स्टोरी ने कितने कमाए?
Chennai Love Story Box Office: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से फिल्में किसी सर्प्राइज पैकेज की तरह आती हैं और कमाल कर ले जाती हैं. ऐसा ही हाल ही में आई साउथ फिल्म चेन्नई लव स्टोरी के साथ भी देखने को मिल रहा है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. फिल्म ने दो दिन में ही धुआंधार कमाई कर ली है और अपने आंकड़े को बजट के करीब भी पहुंचा दिया है. ये फिल्म ज्यादा बड़े बजट में नहीं बनी है और इसमें कोई ज्यादा बड़ी स्टारकास्ट भी नहीं है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म का कलेक्शन शानदार जा रहा है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा दिखा है और इसने 5.50 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी 2 करोड़ की कमाई कर ली है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई लव स्टोरी फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर 4.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन जरा से इजाफे के साथ 5.50 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. फिल्म का भारत में दो दिनों का नेट कलेक्शन 10.45 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का दो दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपये का रहा है. चेन्नई लव स्टोरी ने 2 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 16.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मतलब बड़ी फिल्मों की रिलीज के बाद भी इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- The India Story Box Office: द इंडिया स्टोरी 2 दिनों में 50 लाख भी नहीं कमा सकी, श्रेयस-काजल की पिक्चर हो जाएगी फ्लॉप?
बजट से कितनी दूर है चेन्नई लव स्टोरी?
चेन्नई लव स्टोरी की बात करें तो इसका बजट 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच माना जा रहा है. इस बजट के मुकाबले फिल्म ने 16 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. रविवार तक इसकी कमाई में और भी इजाफा देखने को मिल जाएगा. वहीं फिल्म अगर वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन कर ले जाती है तो निश्चित ही अपने अगले वीकेंड तक ये 50 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिल्म के लिए ये बड़ी बात होगी. ऐसी ही फिल्में इस बात की गवाही देती हैं कि बड़ा बजट और बड़ी कास्ट ही बस सफलता का पैमाना नहीं है. चेन्नई लव स्टोरी फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन रवि नाम्बुरी ने किया है और फिल्म का निर्माण विशाला डाटला ने किया है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More