Chhattisgarh Hockey League: छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, आयोजन सितंबर में रायपुर में, ऑक्शन से चुनेंगे जाएंगे 6 टीमों के खिलाड़ी
Chhattisgarh Hockey League: छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह लीग सितंबर के दूसरे हफ्ते में आयोजित की जाएगी। इस लीग में प्रदेश की 6 टीमें हिस्सा लेंगे। सभी टीमों में 2-3 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। टीमों के प्लेयर्स का चयन ऑक्सन के जरिए किया जाएगा। खेल विभाग आयोजन की तारीख और टीमों के नाम जल्द घोषित करेगा।
लीग में खेलेंगी 6 टीमें
लीग के सभी मुकाबले रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की संभावित डेट 10 से 12 सितंबर के बीच है। लीग में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़-जशपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें बनाई जाएंगी।
IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का चयन
टीमों में खिलाड़ियों का चयन आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा। डिप्टी सीएम और खेल मंत्री के निर्देश पर खेल विभाग के अधिकारी और छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के पदाधिकारी आयोजन का खाका तैयार कर रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन के लिए सभी जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ियों की जानकारी मंगाई जा रही है।
हर टीम में 3 खिलाड़ी इंटरनेशनल होंगे
प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 14 से 15 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के होंगे। जूनियर वर्ग में खेल रहे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी लीग में मौका दिया जाएगा। साथ ही हर टी में तीन खिलाड़ी इंटरनेशनल स्तर के होंगे। लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर मैच फीस दी जाएगी।
खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
इस लीग से आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को बड़ा मंच और अवर मिलेगा। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट जैसा अनुभव देने के लिए का प्रयास किया जाएगा। प्रैक्टिस और मैच केलिए अलग-अलग जर्सी के साथ दो बेहतर किट भी दी जाएंगी।
हॉकी लीग को लेकर खेल मंत्री ने क्या कहा ?
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/10/chhattisgarh-hockey-league-2026-08-10-18-36-18.jpg)
डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए टीमों के नाम और आयोजन की तारीख जल्द घोषित करेंगे। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के सभी संभागों के उत्कृष्ट और प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। इस टूर्नामेंट पर हॉकी इंडिया की भी निगाह रहेगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह लीग छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।
छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से चर्चा चल रही है। उनके लीग में शामिल होने से प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा और खेल की बारीकियां समझने का अवसर मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें:CG Police Transfer Ban: छत्तीसगढ़ में पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर रोक, जानें हाईकोर्ट ने क्यों दिए निर्देश
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल