Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, इन इलाकों में खुलेंगे 7 और नए कार्यालय, अब कलेक्टोरेट के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, इन इलाकों में खुलेंगे 7 और नए कार्यालय, अब कलेक्टोरेट के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, राजधानी में खुलेंगे 7 और नए कार्यालय, अब कलेक्टोरेट के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर /image: AI Generated
Modified Date: September 21, 2026 / 10:08 am IST
Published Date: September 21, 2026 8:48 am IST
HIGHLIGHTS
- रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय
- अब 14 जगहों पर मिलेगी जमीन रजिस्ट्री सुविधा
- ऑनलाइन प्रक्रिया से बिचौलियों पर लगेगा लगाम
रायपुर। Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आ रही है, प्रशासन ने अब जमीन और मकान की रजिस्ट्री को लेकर होने वाली परेशानियों को देखते हुए अब रायपुर के अलग-अलग इलाकों में 7 और नए रजिस्ट्री कार्यालय (New Registry Office Raipur) खोलने का फैसला लिया है, जिससे अब 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधाएं मिलेगी। प्रशासन के इस निर्णय के बाद से इसका सीधा फायदा अब शहर से दूर ग्रामीण इलाकों में और कार्यालयों से दूर रहने वाले नागरिकों को होगा।
रोजाना 400 जमीनों की हो रही रजिस्ट्री (Raipur Property Registration)
अगर बात की जाए राजधानी में रोजाना होने वाली रजिस्ट्री की, तो यहां रोजाना करीब 400 जमीनों की रजिस्ट्री हो रही है। वहीं, कई लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए कतारों में रहकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।
किन इलाकों में खुलेंगे नए रजिस्ट्री केंद्र (CG Property Registry)
Chhattisgarh Land Registry Latest News प्रशासन ने लोगों को राहत दिलाने के लिए ये बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए प्रशासन ने आउटर इलाकों में नए कार्यालयों के लिए भवन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजधानी के टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार में नए केंद्र खुलेंगे। वहीं, बीरगांव-सिलतरा समेत आउटर इलाकों को भी ये सुविधा मिलने जा रही है। जिससे लोगों को अपनी जमीन या मकान की रजिस्ट्री कराने अब शहर आना नहीं पड़ेगा, जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी।
बिचौलियों पर लगेगा लगाम
आपको बता दें कि नए केंद्रों में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से अब बिचौलियों पर भी लगाम लगेगा, जिससे जमीन रजिस्ट्री के दौरान धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा। (7 new registry offices to open in Raipur)
14 जगहों पर होगी रजिस्ट्री कार्य (Chhattisgarh Land Registry)
Chhattisgarh Land Registry Latest News जल्द ही रायपुर में 7 और नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे, जिससे अब राजधानी में ही 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधाएं मिलेगी। जिससे लोगों को अपनी जमीन या मकान की रजिस्ट्री कराने अब शहर आना नहीं पड़ेगा, जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Sudan Gold Mine Collapse: सोना खदान में 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई लोग मलबे में दबे, जानें कैसे हुआ हादसा?
- Raipur Ajaz Dhebar Threat News: ’50 करोड़ दो…नहीं तो मार देंगे’, छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?
- Senior Journalist Payal Meht Passes Away: इस वरिष्ठ पत्रकार का निधन, इलाज शुरू होने से पहले ही थम गई सांसे…पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: रायपुर में कितने नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे?
उत्तर: रायपुर में 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी है।
प्रश्न 2: नए कार्यालय खुलने के बाद कितनी जगहों पर रजिस्ट्री होगी?
उत्तर: नए कार्यालय शुरू होने के बाद रायपुर में कुल 14 जगहों पर जमीन और मकान की रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी।
प्रश्न 3: नए रजिस्ट्री कार्यालय किन इलाकों में खुलेंगे?
उत्तर: टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार, बीरगांव-सिलतरा समेत आउटर इलाकों में नए केंद्र प्रस्तावित हैं।
प्रश्न 4: नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलने से क्या फायदा होगा?
उत्तर: ग्रामीण और आउटर इलाकों में रहने वाले लोगों को रजिस्ट्री के लिए शहर के दूर स्थित कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बुजुर्गों और महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी।
प्रश्न 5: क्या नए केंद्रों में ऑनलाइन सुविधा मिलेगी?
उत्तर: हां, नए केंद्रों में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। ऑनलाइन प्रक्रिया से रजिस्ट्री व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने और बिचौलियों की भूमिका कम करने में मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.