सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका सोमवार को जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए पहुंचे. सीजेपी लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.
Written By : रत्नाकर पाण्डेय | Updated at : 20 Jul 2026 03:02 PM (IST)

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की.
Source : IANS
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार (20 जुलाई) को जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर मार्च कर दिया. इस दौरान भारी बवाल हुआ. बवाल के बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे. नड्डा के साथ मुलाकात के बाद सौरव दास ने कहा कि सरकार ने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है.
सौरव दास ने नड्डा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने और आशुतोष रांका ने करीब 2 घंटे इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट की मुलाकात की. हमने हमारी मांगों को लिखित में सौंपा है उन्होंने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है. हम उसी प्रक्रिया में लगे हुए हैं. इसी बीच बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिए जाने जैसी खबरें भी आ रही हैं.'
#UPDATE: After waiting for more than 2 hours, @AshutoshRanka and I just met J.P. Nadda ji at his residence for 10 minutes.
While we submit a written letter with our demands, he has assured us that he will meanwhile speak internally. We are in that process. There is news of mass… https://t.co/GMGBNG71h3
— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026
अभिजीत को लेकर सौरव दास का बड़ा दावा
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने ट्वीट किया, 'पुलिस ने अभिजीत दिपके को उठा लिया है! हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों! पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है.'
सीजेपी के प्रदर्शन पर क्या बोलीं प्रियंका
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम सभी कह रहे हैं कि चर्चा करिए. शिक्षा प्रणाली में दिक्कते हैं. आप(केंद्र सरकार) चर्चा करने के लिए ही राजी नहीं हैं. आप(केंद्र सरकार) क्यों बच्चों पर आंसू गैस डाल रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं? वे हमारे बच्चे हैं."
यह भी पढ़ें : क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.
मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.
Read More
Published at : 20 Jul 2026 02:47 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola