राजस्थान में स्कूल निरीक्षण के दौरान हंगामा, CJP के आशुतोष रांका बोले- 'मेरे कपड़े फाड़े-मोबाइल भी तोड़ा'

राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू क्षेत्र स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.

राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू क्षेत्र स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.

author-image

New Update

Ashutosh Ranka

राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू क्षेत्र स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. CJP के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की.

#WATCH | Jaipur, Rajasthan: CJP National Spokesperson Ashutosh Ranka says, "The entire country saw BJP's hooliganism live today. Stone pelting was already happening there but the Police remained mute spectators. Police said that they won't do anything. This has been done at the… pic.twitter.com/pYPCh3UCOP

— ANI (@ANI) August 21, 2026

घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों की भीड़ CJP कार्यकर्ताओं को मौके से हटाती और वाहनों के आसपास हंगामा करती दिखाई दे रही है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

स्कूल की बदहाली को लेकर उठाए सवाल

CJP की टीम का दावा है कि रामपुरा-कंवरपुरा का सरकारी स्कूल लंबे समय से खराब स्थिति में संचालित हो रहा है. पार्टी नेताओं के मुताबिक, स्कूल परिसर में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है और पिछले वर्ष निरीक्षण के दौरान भी इसी तरह की समस्याएं सामने आई थीं.

आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि स्कूल की स्थिति को लेकर सवाल उठाने के उद्देश्य से टीम वहां पहुंची थी. उनके अनुसार, टीम के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग मौके पर मौजूद थे और बाद में विवाद बढ़ गया. CJP ने इस मामले को राजस्थान की सरकारी शिक्षा व्यवस्था से जोड़ते हुए राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है.

— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2026

टीम ने लगाए मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप

आशुतोष रांका का आरोप है कि विरोध के दौरान CJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई. उन्होंने दावा किया कि कुछ वाहनों के शीशे तोड़े गए और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त किए गए.

रांका के मुताबिक, एक महिला कार्यकर्ता के साथ भी कथित तौर पर मारपीट हुई. उन्होंने अपनी शर्ट फाड़े जाने और टीम के एक सदस्य के हाथ में चोट लगने का दावा किया है। CJP की ओर से पथराव किए जाने का आरोप भी लगाया गया है.

दूसरी ओर, ग्रामीणों की नाराजगी का कारण और घटना की पूरी पृष्ठभूमि को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की आवश्यकता है. दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.

सुबह से ही चल रहा था विवाद

बताया गया कि सुबह करीब आठ बजे CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी. इसके बाद ग्रामीणों ने टीम को गांव से बाहर जाने के लिए कहा. स्थिति बिगड़ने के बाद स्कूल के बाहर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

आरोप है कि बाद में कुछ ग्रामीणों ने रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी, जिससे रास्ता बाधित हुआ. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

शिक्षा मंत्री से 48 घंटे में कार्रवाई की मांग

घटना के बाद आशुतोष रांका ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कथित हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित आदेश वापस लेने की मांग की है.

रांका ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर CJP राज्यभर में आंदोलन शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी.

य़ह भी पढ़ें - जयपुर में आशुतोष रांका और CJP कार्यकर्ताओं को पीटकर ग्रामीणों ने खदेड़ा, स्कूल निरीक्षण के दौरान हुआ बवाल