केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं-आरोप लगाना आसान, साबित करना जरूरी: धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे पर कहा- CJP के प्रोटेस्ट में नशेड़ी और उपद्रवी शामिल थे - durg-bhilai News
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Durg bhilai
- Savitri Thakur Statement On Dharmendra Pradhan Resignation | Bhilai News
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं-आरोप लगाना आसान, साबित करना जरूरी:धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे पर कहा- CJP के प्रोटेस्ट में नशेड़ी और उपद्रवी शामिल थे
दुर्ग-भिलाई3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भिलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने पत्रकारों से भी चर्चा की। उनसे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि, पहले किसी भी चीज को सिद्ध करना होता है।
वहीं, सावित्री ठाकुर ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने ने कहा कि आंदोलन में असमाजिक तत्व घुस गए थे। कई उपद्रवी और नेशड़ी शामिल थे। ऐसे में जब कोई बात बच्चों के ऊपर आ जाती है तो सरकार को इस तरह का निर्णय लेना जरूरी हो जाता है। अगर भीड़ में कुछ हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता?
पत्रकार ने जब सवाल किया कि अगर सरकार की इंटेलिजेंस फेल नहीं हुई थी तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों हुआ, इस पर सावित्री ठाकुर ने कहा कि इंटेलिजेंस फेल नहीं हुई थी। जब भीड़ बहुत ज्यादा हो जाती है और उसमें कई तरह के लोग शामिल हो जाते हैं तो किसी भी घटना को रोकना मुश्किल हो जाता है।
सावित्री ठाकुर ने कहा कि अगर इतनी बड़ी भीड़ में कोई अनहोनी हो जाती और बच्चों को कुछ हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होती। इसलिए सरकार की जिम्मेदारी थी कि भीड़ को शांत किया जाए और कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने उसी समय फैसला लिया, जिससे स्थिति बिगड़ने से रोकी जा सके।
भीड़ में कुछ ऐसे तत्व भी मौजूद थे, जो गलत काम कर सकते थे। अगर ऐसी स्थिति में दंगा या गोलीकांड जैसी घटना हो जाती तो पूरा मामला सरकार के सिर आता। इसलिए कभी-कभी सरकार को ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जिन्हें सामान्य स्थिति में शायद नहीं लिया जाता।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर लिया गया निर्णय- सावित्री ठाकुर
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि, बहुत बड़ी भीड़ को संभालना आसान नहीं होता। अगर भीड़ के बीच कोई अप्रिय घटना हो जाए तो प्रशासन के लिए उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का पहला दायित्व किसी भी अनहोनी को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कहा- सिद्ध करना जरूरी
दरअसल, यह पूरी बात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर शुरू हुई। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अल्टीमेटम और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि किसी भी आरोप को पहले साबित करना होता है।
ऐसे में कोई भी कुछ भी आरोप लगा देगा तो ऐसा नहीं होता है। विरोधी पार्टी यही आरोप लगाती है कि जहां चुनाव हारती है। विपक्षी पार्टियां जहां चुनाव हारती है तो वहां ईवीएम को खराब बताती है और जहां चुनाव जीत जाती है वहां ईवीएम को सही बताती है। इन लोग इसी तरह आरोप लगाते हैं।
मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी भिलाई
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भिलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान बीजेपी के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
.