मुंबई में CJP के समर्थन में उतरी मनसे, राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना| Navbharat Live

Updated On: Jul 22, 2026 | 03:47 PM IST

विज्ञापन

सार

NEET Paper Leak Controversy: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को मनसे का समर्थन। शिवाजी पार्क में शर्मिला ठाकरे ने संभाला मोर्चा, वहीं राज ठाकरे ने केंद्र पर साधा निशाना; कई इलाकों में प्रदर्शन।

MNS backs CJP’s NEET protest in Mumbai; Sharmila Thackeray joins Dadar agitation while Raj Thackeray slams the Central Govt over action on students.

राज ठाकरे डिजाइन इमेज (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

MNS Supports CJP Protest Raj Thackeray Statement: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को राज ठाकरे की मनसे ने समर्थन दिया है। मंगलवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा मुंबई के विभिन्न इलाकों में कई संगठनों ने लगातार दूसरे दिन भी आंदोलन किया। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीजेपी का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी है।

मरोल-चेंबूर और डोंगरी इलाके में किया प्रदर्शन

दिल्ली में पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्ष व अन्य संगठनों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। मनसे ने दादर स्थित शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें पार्टी प्रमुख राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे ने भी हिस्सा लिया। राज ठाकरे ने सीजेपी के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इस बर्बर कार्रवाई से खुद सरकार ही अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरूरत है। सत्ता में बैठे लोग दुनिया के सामने यह दिखाने के लिए आतुर दिखते हैं कि वे कैसे न्यायसंगत विरोध प्रदर्शनों को कुचलते हैं और अन्य राष्ट्राध्यक्षों को यह सब दिखाने में उन्हें आनंद मिलता है। इतिहास हमेशा याद रखेगा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान छात्रों के एक शांतिपूर्ण आंदोलन को बेरहमी से कुचला गया था।

सम्बंधित ख़बरें

ठाकरे सेना ने मंगलवार को मरोल और डोंगरी इलाके में प्रदर्शन किया। चेंबूर स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी के निवासियों ने सीजेपी के समर्थन में विरोध मार्च निकाला और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को बाधित करने की कोशिश की, जिससे इलाके में तनाव निर्माण हो गया।

शर्मिला ठाकरे भी प्रदर्शन में हुईं शामिल

दादर के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन में मनसे प्रमुख की पत्नी शर्मिला ठाकरे ने भी भाग लिया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया तथा दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 8 FIR दर्ज, CJP समर्थकों समेत 900 से अधिक पर केस

मरोल, डोंगरी और चेंबूर में भी प्रदर्शन

मुंबई शहर के मरोल, डोंगरी और चेंबूर समेत कई इलाकों में विभिन्न संगठनों ने विरोध मार्च निकाला। ठाकरे सेना के कार्यकर्ताओं ने मरोल और डोंगरी में प्रदर्शन कर पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया। वहीं चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी के निवासियों ने भी CJP के समर्थन में मार्च निकाला।

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की ओर बढ़ने का प्रयास किया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखा।

नीट परीक्षा विवाद को लेकर जारी है आंदोलन

CJP की ओर से नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई सहित अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Follow Navbharatlive whatsapp