संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा

CJP Protest: CJP प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उन्होंने सांसदों से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील की और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

Written By : सौरव कुमार |  Updated at : 20 Jul 2026 03:13 PM (IST)

Preferred Sources

CJP Protest Parliament March Saurav Das Claims Abhijeet dipke has been picked up by delhi police CJP Protest: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा

CJP प्रवक्ता सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा की. अपने पोस्ट में सौरव दास ने लिखा कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने पकड़ लिया है. उन्होंने सभी सांसदों (MPs) से अपील की कि वे तुरंत सड़कों पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आगे आएं. सौरव दास ने अपने बयान में आरोप लगाया कि पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती बरती जा रही है और उन्हें बलपूर्वक हटाने की कोशिश की जा रही है.

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने पोस्ट में लिखा कि दीपके को पुलिस ने पकड़ लिया है. हम सभी सांसदों से अनुरोध करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर मौजूद छात्रों के समर्थन में खड़े हों. पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई कर रही है और उन्हें पीट रही है. यह दावा ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली के जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों और कार्रवाई को लेकर अलग-अलग पक्ष अपनी-अपनी बातें रख रहे हैं.

🚨#JustIn: DIPKE HAS BEEN PICKED UP BY THE POLICE!

WE REQUEST ALL MPs TO IMMEDIATELY STAND IN SUPPORT OF THE STUDENTS ON THE STREETS!

THE POLICE IS BRUTALLY CRACKING DOWN AND BEATING UP PEACEFUL PROTESTERS.

— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026

🚨#JustIn: DIPKE HAS BEEN PICKED UP BY THE POLICE!

WE REQUEST ALL MPs TO IMMEDIATELY STAND IN SUPPORT OF THE STUDENTS ON THE STREETS!

THE POLICE IS BRUTALLY CRACKING DOWN AND BEATING UP PEACEFUL PROTESTERS.

— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026

ये भी पढ़ें: सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'

सौरव दास का बयान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर आगे बातचीत का आश्वासन दिया है. सौरव दास ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा कर बैठक की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह और आशुतोष रांका करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद जेपी नड्डा से मिले. दोनों नेताओं की नड्डा के साथ लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई. अपने पोस्ट में सौरव दास ने लिखा, "मैंने और आशुतोष रांका ने करीब 2 घंटे इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट की मुलाकात की. हमने अपनी मांगों को लिखित रूप में सौंपा है. उन्होंने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है. हम उसी प्रक्रिया में लगे हुए हैं."

ये भी पढ़ें: Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More

Published at : 20 Jul 2026 02:45 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola