CJP Protest: 'ये पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी'... छात्रों के समर्थन में उतरे Salman Khan, पेपर लीक पर कही बड़ी बात - Haribhoomi

देशभर में छात्रों के प्रदर्शन के बीच सलमान खान ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुए छात्रों का समर्थन किया और आंदोलन के राजनीतिकरण से बचने की अपील की।

Salman Khan On CJP Protest

छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान, पेपर लीक पर कही बड़ी बात

  • Published: 23 Jul 2026, 10:12 AM IST
  • Last Updated: 23 Jul 2026, 10:12 AM IST

Salman Khan On CJP Protest: देशभर में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर अब बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। लंबे समय तक चुप रहने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। सलमान ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि पेपर लीक बहुत गंभीर समस्या है और इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

शांतिपूर्ण आंदोलन का किया समर्थन
सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह आंदोलन शुरुआत में पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में हिंसक हो गया, जो बेहद दुखद है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने कहा कि देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट हुए हैं और यह देखकर उन्हें खुशी हुई। साथ ही उन्होंने उन माता-पिता की भी तारीफ की, जिन्होंने अपने बच्चों का साथ दिया।

पेपर लीक पर जताई चिंता

It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better…

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 22, 2026

सलमान ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत और भविष्य पर सीधा असर डालती हैं। उनके मुताबिक, जो छात्र ईमानदारी से पढ़ाई करते हैं, उन्हें ऐसी घटनाओं की वजह से नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने लिखा कि आज के युवा मेहनत और लगन से अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और यही सोच देश को आगे ले जाएगी।

आंदोलन सही तरीका है
अपने पोस्ट में सलमान खान ने कहा कि छात्रों ने अपनी बात रखने के लिए आंदोलन का रास्ता चुना और इसे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया। उन्होंने लिखा कि पढ़ाई के लिए जागरूक और प्रेरित यह पीढ़ी आने वाले समय में भारत का नाम रोशन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना गलत नहीं है, लेकिन विरोध प्रदर्शन हमेशा शांतिपूर्ण होना चाहिए।

राजनीतिकरण से बचने की अपील
सलमान खान ने साफ कहा कि यह मामला छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है। इसलिए इसे राजनीति से जोड़ना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का पूरा श्रेय केवल छात्रों को मिलना चाहिए, क्योंकि वे अपने भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भी छात्रों की बात सुनेगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

स्कूल के दिनों की तस्वीर भी की शेयर

सलमान खान ने X पर पोस्ट करने के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी वही संदेश साझा किया। इसके साथ उन्होंने अपने स्कूल के दिनों की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या है पूरा मामला?
NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अन्य मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद संसद मार्च की कोशिश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल छात्रों को रोकने  के लिए किया।

यह भी पढ़े- प्रोटेस्ट पर निकलीं 'धुरंधर' एक्ट्रेस हिरासत में कैद, पुलिस स्टेशन से बोलीं- 'मैं शांति से खड़ी थी, जबरदस्ती वैन में बैठाया'