CJP Protest: 'जो डर गया वो…', छात्र आंदोलन के बीच Salman Khan का नया पोस्ट वायरल, ट्रोल्स को दिया जवाब! - Haribhoomi
छात्र आंदोलन और ट्रोलिंग के बीच सलमान खान का नया पोस्ट वायरल। जिम से फिटनेस फ्लॉन्ट करते हुए लिखा, 'जो डर गया वो मर गया'। कैप्शन ने सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल।
छात्र आंदोलन के बीच Salman Khan का नया पोस्ट वायरल
- Published: 25 Jul 2026, 10:22 AM IST
- Last Updated: 25 Jul 2026, 10:22 AM IST
Salman Khan: सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में छात्र आंदोलन को लेकर किए गए उनके सोशल मीडिया पोस्ट काफी सुर्खियों में रहे थे। पहले उन्होंने छात्रों का समर्थन किया, फिर आंदोलन खत्म करने और सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। अब सलमान ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसे लोग ट्रोलिंग का जवाब मान रहे हैं।
जिम से शेयर की तस्वीरें
Salman Khan darrrrr Gaya…. Hmmmm Joe darr gaya vo mar gaya.. pic.twitter.com/CPTQpxWRsP
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 24, 2026
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जिम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह वर्कआउट के बाद अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर सफेद तौलिया रखा हुआ है और उनका अंदाज हमेशा की तरह दमदार दिख रहा है।
कैप्शन ने खींचा ध्यान
तस्वीरों से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कैप्शन ने खींचा। सलमान खान ने लिखा, "सलमान खान डर गया... हम्म... जो डर गया वो मर गया।" पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई लोग इसे हाल ही में हुई ट्रोलिंग का जवाब मान रहे हैं।
पहले इन पोस्ट्स को लेकर हुए थे ट्रोल
The students are at top priority, educationally n security-wise, so they need not worry and have their parents worried for them. The Honorable Prime Minister has tweeted, and I am sure that he will take strict action against all those people who are responsible for this leak. So… pic.twitter.com/89Ykfs5r4k
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 23, 2026
छात्र आंदोलन के दौरान सलमान खान ने पहले छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया था। इसके अगले ही दिन उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से घर लौटने की अपील की और सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने का अनुरोध किया। उनके इस बदले हुए रुख पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल भी किया।
छात्र आंदोलन को मिला कई सेलेब्स का साथ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन को कई फिल्मी सितारों ने समर्थन दिया है। शबाना आजमी, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, नसीरुद्दीन शाह, दीया मिर्जा और आयशा खान समेत कई कलाकार छात्रों के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं।
यह भी पढ़े- Alia Bhatt ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'पिछले कुछ दिनों ने मेरा दिल तोड़ दिया'