सेवा संकल्प अभियान: स्वास्थ्य, रोजगार और स्वच्छता पर फोकस, CM साय ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

CM Vishnu Deo Sai Ek Ped Maa Ke Naam: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेवा संकल्प अभियान (Seva Sankalp Abhiyan) की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। CM साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए जनकल्याण (Public Welfare) और जनभागीदारी (Public Participation) का व्यापक अभियान बनाया जाए।

स्वास्थ्य और योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण करने पर विशेष जोर दिया गया।

सेवा सेतु शिविरों में होगा समस्याओं का समाधान

सेवा सेतु शिविर (Seva Setu Camps) के तहत चयनित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। शिविरों में आवेदन लेने के लिए काउंटर बनाए जाएंगे और आवेदनों की डिजिटल मॉनिटरिंग (Digital Monitoring) की जाएगी। जिन मामलों का मौके पर समाधान नहीं होगा, उनकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें:Khacchar Karmchari Party: भोपाल में ‘खच्चर कर्मचारी पार्टी’ की चर्चा, स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने बनाया KKP का लोगो

रोजगार मेलों से युवाओं को अवसर

कौशल विकास विभाग के रोजगार मेलों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। (CM Vishnu Deo Sai)  अधिकारियों को युवाओं से आवेदन लेकर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने और चयनित युवाओं को शिविरों में नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 40-60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आंगनबाड़ी और स्कूलों में होंगी गतिविधियां

आंगन मिलन (Angan Milan) कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, मेरी पौष्टिक थाली, चित्रकला प्रतियोगिता, न्योता भोज और फल-मिठाई वितरण जैसी गतिविधियां होंगी। वहीं (CM Vishnu Deo Sai) स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। दिव्यांग बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस को मिला पहला कैप्टन, अड़ियल खिलाड़ी के हाथ घर की सत्ता, यंग DSA ने निकाली इस कंटेस्टेंट पर खुन्नस

रक्तदान, स्वच्छता और वृक्षारोपण पर जोर

सेवा मेरा योगदान (CM Vishnu Deo Sai) के तहत रक्तदान, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और स्वच्छता समेत 25 से ज्यादा गतिविधियां होंगी। नदी घाटों की सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

CM साय ने वृक्षारोपण को एक पेड़ मां के नाम (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। इस वर्ष प्रदेश में 2.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें: आज का मुद्दा : दिग्विजय की सनातन 'यात्रा'..सियासत की कितनी 'मात्रा | Congress | Bjp