CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, मृत्यु के बाद हृदय-लिवर समेत कई अंग दान करने का संकल्प
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों को नया जीवन देने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है. दिल्ली में आधिकारिक मंच 'स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन' का शुभारंभ हो गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों को नया जीवन देने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है. दिल्ली में आधिकारिक मंच 'स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन' का शुभारंभ हो गया है.
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/07/09/rekha-gupta-2025-07-09-19-06-38.jpg)
rekha gupta Photograph: (Social media)
Delhi CM Rekha Gupta: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों को नया जीवन देने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है. दिल्ली में आधिकारिक मंच 'स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन' का शुभारंभ हो गया है. इस विशेष मंच का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया. उद्घाटन के साथ ही उन्होंने खुद सबसे पहले अंगदान करने की घोषणा कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है.
अंगदान की औपचारिकताएं पूरी, मिला प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोटो मंच के माध्यम से अंगदान से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं और औपचारिकताएं पूरी कीं. इसके बाद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से उन्हें अंगदान संकल्प का आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी किया गया.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी
इन महत्वपूर्ण अंगों के दान की घोषणा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपनी मृत्यु के उपरांत हृदय, फेफड़े, लिवर, किडनी, आंत, पैंक्रियाज और बोन (हड्डियों) सहित शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों और ऊतकों को दान करने का संकल्प लिया है. उनके इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यही है कि उनके जाने के बाद भी इन अंगों के जरिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सके.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्तदान किया। pic.twitter.com/U3Guo2QWm4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026
केंद्र सरकार की तर्ज पर बना 'सोटो'
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि 'सोटो' को केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय व्यवस्था के अनुरूप ही तैयार किया गया है. इसका शुभारंभ राज्य में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के दौरान किया गया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली भर में अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाना, भ्रांतियों को दूर करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करना है. मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि अंगदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी का बुझता हुआ जीवन फिर से रोशन हो सकता है. इसलिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर अंगदान का संकल्प लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें: PM Modi Birthday LIVE Updates: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें