कम कीमत और ज्यादा माइलेज! जल्द आ रही रेनॉल्ट ट्राइबर टर्बो CNG; टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
Aug 30, 2026 11:33 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

भारतीय मार्केट में किफायती और स्पेसियस गाड़ियों की मांग हमेशा बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर 7-सीटर MPV ट्राइबर को एक बड़े अपडेट के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है।

रेनॉल्ट ट्राइबर टर्बो सीएनजी टेस्टिंग
केवल
₹7,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारतीय मार्केट में किफायती और स्पेसियस गाड़ियों की मांग हमेशा बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर 7-सीटर MPV ट्राइबर को एक बड़े अपडेट के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। बदा दें कि सितंबर, 2026 में लॉन्च होने जा रही ट्राइबर को आखिरकार एक नया और ज्यादा पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने जा रहा है। हाल ही में इस अपकमिंग ट्राइबर टर्बो CNG के टेस्ट म्यूल को पुणे की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेलगेट पर लगा 'टर्बो' बैज और शीशे पर लगा 'CNG' स्टिकर इस बात का साफ इशारा है कि कंपनी अब परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करने वाली है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 67.59 - 74.5 लाख
₹ 7.4 - 14.4 लाख
कुछ ऐसा रहेगा पावरट्रेन
वर्तमान में आने वाली रेनॉल्ट ट्राइबर में 1.0-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 72bhp की पावर जनरेट करता है। जब कार में 7 लोग बैठे हों और सामान भरा हो, तो इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी सुस्त महसूस होती थी। लेकिन नए मॉडल में कंपनी काइगर और निसान मैग्नाइट वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन देने जा रही है। न्यूज वेबसाइट rushlane के अनुसार, यह नया इंजन 100bhp की पावर और 160Nm का जबरदस्त टॉर्क देगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
CNG सेटअप होगा खास
इस नई ट्राइबर का सबसे बड़ा और दिलचस्प आकर्षण इसका CNG सेटअप होने वाला है। रेनॉल्ट इसमें फैक्ट्री-फिटेड डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है, जिसे बूट फ्लोर के नीचे सेट किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सिलेंडर लगने के बाद भी कार का डिग्गी स्पेस पूरी तरह बेकार नहीं होगा। हालांकि, CNG मोड पर गाड़ी कितना पावर और टॉर्क जनरेट करेगी, इसकी जानकारी लॉन्च के वक्त ही सामने आएगी।
फीचर्स भी होगा दमदार
रेनॉल्ट ने ट्राइबर को अपडेटेड 'RGEP' प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया है। पुराने CMF-A प्लेटफॉर्म में जगह की कमी और क्रैश-सेफ्टी की सीमाओं के कारण टर्बो इंजन और CNG किट को एक साथ फिट करना मुश्किल था। नए प्लेटफॉर्म ने न केवल टर्बो इंजन को जगह दी है, बल्कि कार के निचले हिस्से में CNG सेटअप की बेहतर पैकेजिंग को भी मुमकिन बनाया है। इसके अलावा, कार के केबिन में 8-इंच का टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स और ESC जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते रहेंगे।
कितनी हो सकती है कीमत?
रेनॉल्ट ट्राइबर टर्बो CNG को सितंबर 2026 में भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है। मौजूदा ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.81 लाख रुपये है। जबकि नया टर्बो और CNG वैरिएंट इससे थोड़ा महंगा होगा। यह नया मॉडल उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन बनेगा जो एक ही गाड़ी में कम रनिंग कॉस्ट, शानदार परफॉर्मेंस और 7 लोगों के बैठने की जगह चाहते हैं। भारतीय मार्केट में इस कीमत और इस कॉम्बिनेशन के साथ फिलहाल कोई दूसरी 7-सीटर कार उपलब्ध नहीं है।
